छत्तीसगढ़
Trending

छत्तीसगढ़ के इस जिले में स्थित है पहला गौ मुक्ति धाम

एक हजार से अधिक गोवंशो का अंतिम संस्कार

बलरामपुर।छत्तीसगढ़ का पहला गौ मुक्ति धाम बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में स्थित है। यह मुक्ति धाम दो एकड़ में फैला हुआ है। रामानुजगंज के वार्ड क्रमांक तीन में स्थित इस धाम में पिछले दो वर्षों में एक हजार से अधिक गोवंशो का अंतिम संस्कार किया गया है।

रामानुजगंज में बड़ी संख्या में पशुपालक हैं, जो गोवंश का पालन करते हैं। पहले गोवंश की मौत के बाद अंतिम संस्कार एक बड़ी समस्या थी। पशुपालकों को या तो मृत पशु को फेंकना पड़ता था या गड्ढे में दफनाना पड़ता था। इस प्रक्रिया में उन्हें 1500 से 2500 रुपये तक खर्च करने पड़ते थे।

तत्कालीन नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल की पहल पर यह गौ मुक्ति धाम बनाया गया। सफाई दरोगा बेचू प्रजापति के अनुसार, धाम का निर्माण लगभग 2 साल पहले किया गया था।

नगर पालिका अध्यक्ष रमन अग्रवाल ने आज सोमवार को बताया कि अब नगर पालिका मृत गोवंश को गौ मुक्तिधाम तक ले जाने की व्यवस्था करती है। पशुपालकों को केवल कफन, नमक और अगरबत्ती की व्यवस्था करनी होती है। बाकी सभी खर्च नगर पालिका वहन करती है। यह सुविधा स्थानीय पशुपालकों के लिए बड़ी राहत साबित हुई है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper