छत्तीसगढ़
Trending

छत्तीसगढ़ आई. टी. आई. कर्मचारी अधिकारी संघ ने तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरु खुशवंत साहेब से सौजन्य भेंट कर बधाई दी

आज छत्तीसगढ़ आई. टी. आई. कर्मचारी अधिकारी संघ एवं छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने संयुक्त रूप से अपने विभाग के नव नियुक्त विभागीय मंत्री माननीय गुरु खुशवंत साहेब से मुलाकात कर मंत्री जी को बधाई देते हुए सॉल,श्रीफल एवं गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य में भगवान  गणेश जी कि प्रतिमा महोदय जी को भेंट करते हुए सम्मान किए। मंत्री जी से मुलाकात करते हुए संघ के पदाधिकारियों ने मंत्री जी को कर्मचारियों की समस्याओं से अवगत करवाये। जिसमें मुख्य रूप से ऐसे कर्मचारी जिसने विभाग में 12 वर्ष की सेवा अवधि पूर्ण कर चुके हैं उसके बाद भी आज तक विभाग उनका परिवीक्षा अवधि समाप्त नहीं कर रही है, साथ ही उन सभी कर्मचारियों को पदोन्नति एवं समयमान से भी वंचित कर दिया है और वर्ष 2021 से 2025 तक पिछले पांच वर्षों का तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों का आज दिनांक तक ग्रेडेशन भी जारी नहीं किया गया है।

इन सभी समस्याओं को अवगत करवाते हुए अतिशीघ्र निराकरण करने हेतु माननीय मंत्री जी से निवेदन किए संघ के पदाधिकारियों ने माननीय नवीन मार्कण्डेय जी से भी मुलाकात कर प्रदेश महामंत्री बनने पर बधाई देते हुए अपनी विभागीय समस्याओं से उन्हें भी अवगत करवाए। इस अवसर पर संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के महामंत्री, छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन नवा रायपुर के संयोजक संतोष कुमार वर्मा, पेंशनर्स संघ के प्रांतीय महामंत्री उमेश मुदलियार, आई टी आई कर्मचारी अधिकारी संघ के संयुक्त सचिव जागेश्वर सिन्हा, रायपुर संभाग अध्यक्ष गजेंद्र साहू, दुर्ग संभाग अध्यक्ष केवल वर्मा, छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष रामचंद तांडी, जिला रायपुर कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के संयोजक पीताम्बर पटेल, रमेश साहू, जागृति दीवान, गुमान साहू, कौशल साहू, जिला अध्यक्ष पूजा वाजपेयी, रमेश पैकरा, जुवेल लकड़ा योगेश सिदार एवं महेंद्र ध्रुव, मोहन देवांगन,ज्योत्सना सहारे, सीता पूरी और सक्रिय सदस्यगण भारी संख्या में उपस्थित रहे।

Back to top button
📰 E-Paper