RADA
राशिफल
Trending

“आज का राशिफल 29 अगस्त 2025: शुक्रवार को किस राशि की बदलेगी किस्मत?”

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है और शुक्रवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित माना जाता है। पंचमी तिथि शाम 5:57 बजे तक रहेगी। दोपहर 1:18 बजे तक शुक्ल योग और सुबह 8:44 बजे तक चित्रा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद स्वाती नक्षत्र शुरू होगा। आज ऋषि पंचमी व्रत भी है।

मेष राशि – आज लंबित काम पूरे करने का मौका मिलेगा, जिससे बाकी कार्यों पर भी ध्यान दे पाएंगे। नया वाहन लेने का विचार कर सकते हैं और बड़े भाई से राय लेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आप खुद को ताजगी से भरपूर महसूस करेंगे। कार्यस्थल पर सहयोगियों की मदद करेंगे, जिससे आपकी इज्जत बढ़ेगी। छात्र पढ़ाई, खासकर एंट्रेंस परीक्षा की तैयारी पर ध्यान देंगे।

वृषभ राशि – व्यापार में आज नए अवसर मिलेंगे और रिश्ते भी मजबूत होंगे। दफ्तर में अपेक्षा से अधिक काम मिल सकता है, लेकिन आप सब समय पर पूरा कर लेंगे। महिलाएं नया कारोबार शुरू करने का सोच सकती हैं और परिवार से सहयोग मिलेगा। पुराने दोस्त से मुलाकात मन को प्रसन्न करेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन खान-पान में लापरवाही न करें।

मिथुन राशि – आपके लिए दिन सामान्य रहेगा। नौकरी में प्रमोशन की संभावना है जिससे परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। ऑफिस में वरिष्ठ अधिकारी का सहयोग मिलेगा और अधूरे काम पूरे होंगे। बैंक या निवेश से जुड़े काम सुलझाने का सही समय है। शाम को दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बन सकता है।

कर्क राशि – आज आपको करियर में नए मौके मिलेंगे। जरूरी फैसले लेने से पहले परिवार या अनुभवी व्यक्ति से सलाह अवश्य लें। आपके मन में नए विचार आते रहेंगे जो आगे बढ़ने में सहायक होंगे। सरकारी नौकरी वालों को पद और प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी मिल सकती है।

सिंह राशि – आज कारोबार अच्छी तरह चलेगा और लाभ मिलेगा। विदेश में पढ़ाई की सोच रहे छात्रों को किसी अनुभवी से मार्गदर्शन लेना चाहिए। पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें और बिना जांच-पड़ताल किसी को पैसा उधार न दें। आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद लेने से कामों में आसानी होगी।

कन्या राशि – पके अटके हुए काम पूरे होंगे और नए कामों में भी सफलता मिलेगी। कोर्ट-कचहरी से जुड़ी किसी समस्या का समाधान निकल सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। दोस्तों के साथ यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। मौसम बदलने के कारण स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

तुला राशि – आज नए लोगों से मुलाकात होगी और कार्यस्थल पर आपकी छवि बेहतर बनेगी। घर में भी आपके कामों की सराहना होगी। व्यापारियों को अपेक्षा से अधिक मुनाफा होगा। ऑफिस में महत्वपूर्ण बैठक में आपके विचारों की अहमियत होगी। प्रेम संबंधों को परिवार में बताने का सही समय है।

वृश्चिक राशि – आज आपके प्रयासों का अच्छा परिणाम मिलेगा। बिजनेस को नई जगह शिफ्ट करने का विचार है तो पहले पूरी जांच कर लें। जीवनसाथी के साथ खरीदारी का मौका मिलेगा और आप उन्हें उपहार भी देंगे। घर की सजावट या रचनात्मक कामों में रुचि रहेगी। खेल से जुड़े छात्रों को अपने कोच से नई तकनीक सीखने को मिलेगी।

धनु राशि – आप कुछ अलग करने का प्रयास करेंगे जिसमें पिता का सहयोग मिलेगा। सामाजिक कार्यों से जुड़े लोगों को सम्मान मिलेगा। किसी मदद से सरकारी काम पूरे होंगे और मन को संतोष मिलेगा। जीवनसाथी के साथ किसी विषय पर चर्चा से समाधान निकलेगा।

मकर राशि – आज आपको व्यापार में बदलाव करने से पहले बाजार की स्थिति को समझना जरूरी होगा। थोक व्यापारियों को किसी कंपनी से बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामले पर वकील की राय ले सकते हैं। घर पर दोस्तों का आना-जाना रहेगा और उनसे बातें करके मन हल्का होगा।

कुंभ राशि – आज पुराने काम पूरे करने के साथ नए कामों की योजना भी बनाएंगे। सामाजिक कार्यों से जुड़ने का अवसर मिलेगा। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी और जूनियर भी आपसे सीखेंगे। महिलाएं घर से काम की शुरुआत कर सकती हैं और दूसरों को भी साथ जोड़ेंगी।

मीन राशि – आज प्रॉपर्टी या रियल एस्टेट में निवेश करने का विचार बना सकते हैं। बच्चों के भविष्य को लेकर योजनाएं बनाएंगे। धार्मिक आयोजन में शामिल होने से मन शांत होगा। नेटवर्क मार्केटिंग से जुड़े लोगों को नए क्लाइंट मिलेंगे और नया उत्पाद शुरू करने का भी समय सही है। सेहत अच्छी रहेगी और ऊर्जा बनी रहेगी।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका