RADA
राशिफल
Trending

आज का राशिफल 30 अगस्त: शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि में जानें कैसा रहेगा आपका दिन

आज का राशिफल 30 अगस्त: 30 अगस्त, भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है, जो रात 10 बजकर 46 मिनट तक रहेगी। इसके बाद अष्टमी तिथि लग जाएगी। विशाखा नक्षत्र दोपहर 2 बजकर 37 मिनट तक रहेगा, फिर अनुराधा नक्षत्र शुरू होगा। दिन में 3 बजकर 10 मिनट तक इंद्र योग रहेगा, इसके बाद वैधृति योग रहेगा। अब जानते हैं, आज का दिन बारहों राशियों के लिए कैसा रहने वाला है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मेष राशि – आज व्यापार से जुड़ी दिक्कतें आपको परेशान कर सकती हैं। किसी परिजन के साथ किसी खास काम के लिए धार्मिक स्थल जाने का अवसर मिलेगा। लाभ होने की संभावना है। पुराने दोस्तों से मिलने का मौका मिल सकता है।

वृषभ राशि- दिन की शुरुआत थोड़ी तनावपूर्ण रह सकती है और गुस्सा हावी रहेगा। मनचाहे काम पूरे न होने से परिवार पर नाराजगी हो सकती है। नौकरी में नए अवसर मिलेंगे। धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ सकती है। व्यापार में प्रतिस्पर्धा से बचें।

मिथुन राशि – निवेश से होने वाला फायदा फिलहाल टल सकता है। बच्चों से जुड़े किसी फैसले में उलझन हो सकती है। आर्थिक स्थिति थोड़ी असंतुलित रहेगी, जिससे निर्माण कार्य प्रभावित हो सकता है।

कर्क राशि – कम समय में अधिक लाभ कमाने की कोशिश से बचें और मेहनत पर भरोसा करें। कार्यस्थल पर आपकी कार्यक्षमता की सराहना होगी। व्यापार में नई योजनाएं शुरू हो सकती हैं। जल्दबाजी में लिए गए निर्णय नुकसान पहुंचा सकते हैं।

सिंह राशि – आज का दिन प्रगति के लिहाज से अच्छा रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा और भक्ति भाव की ओर आकर्षण बढ़ सकता है। कार्यक्षेत्र में सकारात्मक नतीजों के लिए सक्रिय रहना जरूरी है। भवन निर्माण से जुड़ा कोई खर्चा आ सकता है।

कन्या राशि – आलस्य को छोड़कर काम में ध्यान दें। अधूरे कार्य पूरे होंगे। निवेश से अपेक्षा से अधिक लाभ मिलेगा। अपनी योजनाओं और निर्णयों पर अमल करना फायदेमंद रहेगा। किसी व्यक्ति के प्रति आकर्षण महसूस हो सकता है।

तुला राशि – आज का निवेश आपके लिए लाभकारी रहेगा। कार्यस्थल पर मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यापार में बढ़ोतरी होगी और योजनाएं सफल होंगी। स्वास्थ्य को लेकर वायु विकार की समस्या हो सकती है।

वृश्चिक राशि – जरूरी दस्तावेजों को समय पर संभालें। सामाजिक कार्यों में भाग लेने से मान मिलेगा। संपत्ति से जुड़ा कोई बड़ा फैसला फिलहाल टालना बेहतर होगा। परिवार की समस्या का समाधान मिल सकता है। निजी कार्यों में व्यस्तता रहेगी।

धनु राशि – आज का दिन धार्मिक या सामाजिक कार्यों में बीतेगा। रचनात्मक काम करने का अवसर मिलेगा। नए अनुबंध और समझौते फायदेमंद साबित होंगे। समाज और लोगों के लिए किए गए काम से सम्मान मिलेगा।

मकर राशि – धार्मिक और परोपकारी कार्यों में धन खर्च हो सकता है। सामाजिक क्षेत्र में आपकी पहचान और प्रभाव बढ़ेगा। व्यापार अच्छा चलेगा और परिवार का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों पर विशेष ध्यान दें।

कुंभ राशि – आज कामयाबी से आत्मविश्वास बढ़ेगा। काम की अधिकता बनी रहेगी। अनजान लोगों पर भरोसा करने से बचें, वरना नुकसान हो सकता है। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे। सक्रियता बढ़ने से आपका संपर्क और दायरा बढ़ेगा।

मीन राशि – आज अपने शब्दों पर संयम रखें। परिवार और समाज में मान-सम्मान मिलेगा। आर्थिक निवेश सोच-समझकर करने पर फायदा होगा। अध्ययन और आत्मचिंतन में रुचि बढ़ेगी। सुख और समृद्धि में इजाफा होगा।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका