RADA
छत्तीसगढ़
Trending

केंद्रीय खेल और रोजगार मंत्री मनसुख मंडाविया से मिला सतीश थौरानी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ़ कॉमर्स का प्रतिनिधि मंडल

छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष सतीश थौरानी के नेतृत्व में एक उच्च-स्तरीय प्रतिनिधि मंडल ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय खेल और रोजगार मंत्री  मनसुख मंडाविया से उनके निवास स्थान पर जाकर शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ में खेल और औद्योगिक विकास के माध्यम से युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करने पर चर्चा की गई। साथ ही सिंधी समाज विभाजन और व्यापारी हितों को लेकर हाईकोर्ट में लड़ी गयी सच्ची कहानी पर चेम्बर के वरिष्ठ सदस्य शिव ग्वालानी द्वारा रचित किताब भेंट की। उक्त किताब का विमोचन कांस्टीट्यूशन क्लब आफ ईंडिया (संविधान क्लब) नयी दिल्ली में शदाणी दरबार के पीठाधीश्वर संत युद्धिष्ठिर महाराज द्वारा किया गया। चेंबर उपाध्यक्ष राजेश वासवानी नेश्रम रोजगार युवा खेल मंत्री मंडावा जी से कहा की सिंधी समाज ने विभाजन की भीषण त्रासदी झेली है और इस किताब में इसका सरल और मार्मिक लेखन है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पूर्व विधायक एवं छत्तीसगढ़ चेंबर संरक्षक श्रीचंद सुंदरानी ने जानकारी देते बताएं की छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ़ कॉमर्स संख्या की दृष्टि से भारतवर्ष का सबसे बड़ा चैंबर है चैंबर ने एक कमेटी बनाकर स्वदेशी अपनाओ का एक अभियान छेड़ा है गांव गांव शहर व्यक्तिगत संपर्क लोगों को जागरूक करने का काम किया जा रहा है छत्तीसगढ़ आज जीएसटी के मामले में सबसे ज्यादा टैक्स देने वाला राज्य बना है लगभग 18 से 20% का ग्रोथ प्रतिवर्ष जीएसटी में देखने को मिल रहा है।

छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी उन्हें बताया कि पूरे प्रदेश के व्यापारियों से आगृह किया है और जन जागरूकता भी अभियान चलाया जा रहा है कि देश में निर्मित स्वदेशी वस्तुओं का ही इस्तेमाल करें जिसमें भारत के मजदूर का पसीना लगा है या जिस क्षेत्र में भारत में रोजगार की प्राप्ति होती है सिर्फ उन्हें सामानों का इस्तेमाल करें हमें हमारे देश को एक मजबूत आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने में सहयोग करना है छत्तीसगढ़ हमेशा देश के निर्माण में अपना सबसे ज्यादा बढ़चर योगदान दिया है साथ ही देश में माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के स्वदेशी आंदोलन में हिस्सा बनकर एक मजबूत राष्ट्र का निर्माण करेंगे।
चेंबर अध्यक्ष सतीश थौरानी ने मंत्री जी को छत्तीसगढ़ के औद्योगिक और व्यापारिक परिदृश्य से अवगत कराया। उन्होंने राज्य में युवाओं के लिए कौशल विकास और रोजगार सृजन को बढ़ावा देने हेतु कई महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए। प्रतिनिधि मंडल ने विशेष रूप से खेल-संबंधी उद्योगों और स्टार्टअप्स को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया, जिससे न केवल रोजगार के अवसर बढ़ेंगे बल्कि राज्य में खेल इंफ्रास्ट्रक्चर का भी विकास होगा।

इस अवसर पर चेंबर संरक्षक श्रीचंद सुंदरानी, प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी, कोषाध्यक्ष निकेश बरडिया, सलाहकार लाभचंद बाफना, वाइस चेयरमेन चेतन तारवानी, कार्यकारी अध्यक्ष राधाकिशन सुंदरानी, राजेश वासवानी, ललित जयसिंघ, जसप्रीत सिंह सलूजा, सीए रवि ग्वालानी, सीए विकास गोलश प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

(अजय भसीन)
चेंबर महामंत्री
9630163987

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका