अपराध
Trending

पिता के हरकतों से परेशान नाबालिग ने फांसी लगाकर दी जान, जानिए क्या है पूरा मामला

अंबिकापुर । अंबिकापुर में आज साेमवार काे एक नाबालिग ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। सूचना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर नाबालिग के शव को अपने कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार, यह पूरा ममला अंबिकापुर के कोतवाली थाना क्षेत्र के नवागढ़ इलाके का है । यहां एक नाबालिग लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि, नाबालिग अपने पिता के शराब पीने और विवाद करने से नाराज थी और इसी वजह से उसने यह खौफनाक कदम उठाया।
इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और नाबालिग के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई जुटी है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper