छत्तीसगढ़
Trending

स्वच्छ गणेशोत्सव अभियान : श्रीगणेश समिति पदाधिकारियो सहित आमजनों ने ली सामूहिक स्वच्छता शपथ

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग अंतर्गत राज्य शहरी विकास अभिकरण के दिशा – निर्देशों के अनुरूप महापौर मीनल चौबे, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष गायत्री सुनील चंद्राकर, जोन 5 जोन अध्यक्ष अम्बर अग्रवाल,पण्डित सुन्दर लाल शर्मा वार्ड क्रमांक 41की पार्षद और नगर निगम महिला एवं बाल विकास विभाग की अध्यक्ष सरिता आकाश दुबे, आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर जोन 5 जोन कमिश्नर खीरसागर नायक, जोन स्वास्थ्य अधिकारी सन्दीप वर्मा, स्वच्छता निरीक्षक दिलीप साहू की उपस्थिति में नगर निगम जोन 5 स्वास्थ्य विभाग की पहल पर जोन अंतर्गत वार्ड 41 क्षेत्र अंतर्गत सुन्दर नगर में जगन्नाथ मन्दिर के समीप स्वच्छ गणेशोत्सव अभियान 2025 अंतर्गत श्रीगणेश पंडाल में श्रीगणेश उत्सव समिति के पदाधिकारियों और आमजनों ने सामूहिक स्वच्छता शपथ ली.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इसी प्रकार स्वच्छ गणेशोत्सव अभियान 2025 के अंतर्गत नगर निगम जोन 7 स्वास्थ्य विभाग की पहल पर जोन 7 जोन कमिश्नर श्वेता विश्वकर्मा, पर्यावरण एवं उद्यानिकी विभाग के अध्यक्ष भोलाराम साहू, नगर निगम जोन 7 जोन कमिश्नर राकेश शर्मा के निर्देश पर कार्यपालन अभियंता ईश्वर लाल टावरे, जोन स्वास्थ्य अधिकारी आत्मानंद साहू के मार्गदर्शन में जोन 7 अंतर्गत रामनगर संत कबीर चौक के पास श्रीगणेश पंडाल के श्री गणेश उत्सव समिति पदाधिकारियों ने आमजनों सहित सामूहिक स्वच्छता शपथ ली.

Join Us

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका