छत्तीसगढ़
Trending

राडा के पदाधिकारियों ने परिवहन मंत्री केदार कश्यप से की सौजन्य भेंट

रायपुर। ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (राडा) की टीम ने परिवहन मंत्री केदार कश्यप से सौजन्य मुलाकात की और उन्हें परिवहन मंत्री बनने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर, राडा की टीम ने परिवहन विभाग द्वारा किए गए डिजिटलाइज़ेशन की सराहना की।
इस मुलाकात में राडा के अध्यक्ष रविंदर भसीन, कैट इंडिया के वाइस चेयरमैन अमर परवानी, फाडा के पूर्व अध्यक्ष मनीष राज सिंघानिया, राडा के पूर्व अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, राडा के पूर्व अध्यक्ष विवेक गर्ग, राडा के वाइस प्रेसिडेंट कैलाश खेमानी और सचिव विवेक अग्रवाल उपस्थित थे।
मुलाकात के दौरान, राडा की टीम ने परिवहन मंत्री के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की और उन्हें विभाग के साथ किये कार्यों के बारे में जानकारी दी। परिवहन मंत्री केदार कश्यप ने भी राडा की टीम को आश्वस्त किया कि आगे भी राडा के साथ विभाग से ऐसे ही सहयोग मिलता रहेगा और प्रदेश के हितों को ध्यान में रखकर आगे भी इसी प्रकार निरंतर काम करते रहेंगे।

राडा की टीम ने परिवहन मंत्री के साथ मुलाकात को सफल बताया और कहा कि इससे दोनों पक्षों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा।

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button