RADA
छत्तीसगढ़
Trending

“विधायक पुरंदर मिश्रा की सख्ती: रायपुर को राजधानी के अनुरूप सुंदर और स्वच्छ बनाने दिए निर्देश”

उत्तर विधायक ने विधायक निधि से उत्तर विधानसभा के वार्डो में विकास हेतु 10 10 लाख का स्वेच्छानुदान देने की घोषणा की

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आक्सीजोन गार्डन के खराब उपकरणो को शीघ्र बदलवाने सहित अन्य आवश्यक निर्देश दिये

वार्ड पार्षदो की समस्याओ के जनहित में त्वरित निदान हेतु हर संभव प्रयास महापौर मीनल चौबे

उत्तर विधायक को उत्तर विधानसभा के वार्डो में विकास हेतु 10-10 लाख देने की घोषणा पर महापौर ने दिया धन्यवाद

दीपावली के पूर्व शहर की सफाई एवं प्रकाश व्यवस्था सुधारने आवश्यक उपाय करें – सभापति सूर्यकांत राठौड

पार्षदो ने उत्तर विधायको को समस्याएं बतायी एवं सुझाव दिये

रायपुर – आज रायपुर उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा नगर निगम रायपुर के मुख्यालय भवन महात्मा गांधी सदन पहुंचे। नगर निगम मुख्यालय पहुंचने पर चतुर्थ तल स्थित निगम सामान्य सभा सभागार में महापौर श्रीमती मीनल चौबे, सभापति श्री सूर्यकांत राठौड, आयुक्त श्री विश्वदीप ने उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा का बुके देकर आत्मीय स्वागत किया। उत्तर विधायक ने नगर निगम जोन 2,3,4 के उत्तर विधानसभा क्षेत्र के वार्डो के विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा जोन कमिश्नरो से जानकारी प्राप्त कर की एवं विकास कार्यों को गतिमान करने आवश्यक निर्देश अधिकारियों को दिये। पार्षदो से उत्तर विधायक ने सुझाव लिए एवं वार्डो की मूलभूत समस्याओ की जानकारी प्राप्त की। उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा ने रायपुर उत्तर विधायक निधि मद से रायपुर उत्तर विधानसभा के नगर निगम रायपुर के वार्डो में विकास कार्य करवाने 10-10 लाख रू. का स्वेच्छानुदान देने की मंच से घोषणा की। उत्तर विधायक ने जोन 4 अंतर्गत आक्सीजोन गार्डन में बच्चो एवं नागरिको के लिए मनोरंजन हेतु लगे उपकरणो के खराब होने पर उन्हे शीघ्र बदलवाने की आवश्यक कार्यवाही तत्परता से करने के निर्देश जोन कमिश्नर को दिये। उत्तर विधायक ने सफाई, पेयजल, जलभराव की समस्या की जानकारी ली एवं विधायक निधि, अधोसंरचना मद, शासन निधि, सामान्य निधि के विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी ली एवं सभी विकास कार्यों को जनहित की दृष्टि से समय पर गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिये।

महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने कहा कि जब से नगर निगम में वे महापौर बनी है तब से वे उनके पास आने वाले जनप्रतिनिधि वार्ड पार्षदो की समस्याओ को प्राथमिकता से लेकर त्वरित निदान करवाने हर संभव प्रयास कर रही है। महापौर ने विधायक निधि से 10-10 लाख रू. की विकास कार्य हेतु रायपुर उत्तर विधानसभा के वार्डो के लिए घोषणा किये जाने पर नगर निगम रायपुर की ओर से मंच पर रायपुर उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा को हार्दिक धन्यवाद दिया। महापौर ने अधिकारियों को पेयजल समस्या के त्वरित निदान हेतु आवश्यक तकनीकी समाधान करवाने के निर्देश दिये। महापौर ने सफाई व्यवस्था चुस्त दुरूस्त बनाने उपलब्ध संसाधनो एवं सफाई कामगारो से स्वच्छ शहर बनाने निरंतर मॉनिटरिंग कर कार्य किये जाने कहा। महापौर ने पार्षदो की समस्याओ को गंभीरता से सुना एवं आश्वस्त किया कि वे प्राथमिकता से वार्ड पार्षदो की वार्डो में जनसमस्याओं का नगर निगम के माध्यम से त्वरित समाधान करने हर संभव उपाय जनहित में सुनिश्चित करेंगी। सभापति श्री सूर्यकांत राठौड ने दीपावली पर्व के पूर्व शहर की सफाई एवं प्रकाश व्यवस्था सुधार कर चुस्त दुरूस्त बनाने के निर्देश अधिकारियों को दिये। उन्होने कहा अधिकारी हर संभव प्रयास कर रहे है कि समस्याओ का समाधान वार्डो में तत्परता से हो। उन्होने कहा कि वार्ड एक्शन प्लान और सिटी डेव्हलपमेंट प्लान शासन को भेजने के बाद शीघ्र ही शासन से स्वीकृति मिलने पर रायपुर शहर का सभी 70 वार्डो में दलगत राजनीति की भावना से ऊपर उठकर समान रूप से शासन की मंशा अनुसार विकास होते दिखेगा।

आयुक्त श्री विश्वदीप ने कहा कि वे महापौर के साथ वार्डो का निरीक्षण करने के दौरान उनकी जानकारी में आयी वार्डो की जनसमस्याओ का तात्कालीक समाधान करने आवश्यक कार्यवाही एवं हर संभव उपाय नगर निगम रायपुर के स्तर पर कर रहे है। रायपुर उत्तर विधानसभा के वार्डो में रायपुर उत्तर विधायक के निर्देश पर वार्डो में जनसमस्याओ के हर संभव त्वरित निदान हेतु आवश्यक कार्यवाही नगर निगम द्वारा शीघ्र की जायेगी। पार्षदो की समस्याओ के समाधान हेतु कार्यवाही को प्राथमिकता दी जायेगी।
रायपुर उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा द्वारा उत्तर विधानसभा के नगर निगम रायपुर के वाडों के कार्यों एवं समस्याओ की जानकारी लेकर की गई समीक्षा बैठक के दौरान निगम सामान्य सभा सभागार में एमआईसी सदस्य श्रीमती संजना संतोष हियाल, श्री महेन्द्र खोडियार, श्री अवतार भारती बागल, श्री संतोष सीमा साहू जोन 3 अध्यक्ष श्रीमती साधना प्रमोद साहू, पार्षद श्रीमती पुष्पा रोहित साहू, श्रीमती कृतिका जैन, श्री कैलाश बेहरा, श्री आकाश तिवारी, श्री शेख मुशीर, प्रदीप वर्मा जनप्रतिनिधि गण,वार्ड पार्षद प्रतिनिधिगण, अपर आयुक्त सर्वश्री यू.एस. अग्रवाल, विनोद पाण्डेय, श्रीमती कृष्णा खटीक, मुख्य अभियंता श्री यू. के. घलेन्द्र, अधीक्षण अभियंता श्री राजेश राठौर, श्री संजय बागडे, उपायुक्तगण, जोन 2 जोन कमिश्नर डॉ. आर.के. डोंगरे, जोन 3 जोन कमिश्नर श्री रमेश जायसवाल, जोन 4 जोन कमिश्नर श्री अरूण ध्रुव, कार्यपालन अभियंतागण, नगर निवेशक सहित संबंधित नगर निगम अधिकारीगण उपस्थित थे।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका