
जांजगीर-चांपा । जांजगीर-चांपा के अकलतरा में एक किसान से 98 हजार रुपये की उठाईगिरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने 2 चोरो को मप्र के अनूपपुर से पकड़ लिया है। उठाईगिरी के बाद मोटरसायकल से भागते 2 बदमाश, CCTV में कैद हुए थे। इस आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की तो बदमाशों के मप्र के अनूपपुर के रहने वाले होने की बात सामने आई, फिर पुलिस टीम ने दोनों चोरो को अनूपपुर से पकड़ लिया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!उल्लेखनीय है कि बुधवार 3 सितंबर को फरहदा गांव का किसान ढोलनारायण पटेल, अकलतरा के सहकारी बैंक आया था और 98 हजार रुपये निकालकर बाइक से जा रहा था। किसान ने बाइक की डिक्की में पैसे रखे थे, फिर वह अकलतरा की दुकान में चायपत्ती लेने रुका था। इसी दौरान कुछ मिनटों में डिक्की से 98 हजार रुपये को बदमाशों ने पार कर दिया था। उठाईगिरी की घटना CCTV में कैद हुई थी और बाइक से भागते 2 बदमाश दिखे थे। इसके बाद, पुलिस ने दोनों बदमाशों को मप्र के अनूपपुर से पकड़ लिया है।

