RADA
देश-विदेश
Trending

भूटान के प्रधानमंत्री श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन के लिए अयोध्या पहुंचे

अयोध्या । भूटान के प्रधानमंत्री दासो शेरिंग टोबगे शुक्रवार को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन के लिए अयोध्या पहुंचे। वह सुबह लगभग 9:30 बजे महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरे।उनका यह दौरा धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

भूटान के प्रधानमंत्री का स्वागत प्रदेश के कृषि एवं जिले के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही, जिला प्रशासन की ओर से जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे और एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने किया गया। उनके आगमन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर एटीएस और एसटीएफ निगरानी कर रही हैं।

उनके सम्मान में आज दोपहर के विशेष भोज का भी आयोजन किया गया है। दर्शन और पूजन के बाद भूटान के प्रधानमंत्री अयोध्या एयरपोर्ट से लगभग 1.30 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका