छत्तीसगढ़
Trending

CG BIG News : दंतेवाड़ा-नारायणपुर सीमा पर सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़

नारायणपुर । छत्तीसगढ़ के के नक्सल प्रभावित जिला दंतेवाड़ा-नारायणपुर सीमा पर शुक्रवार को दोपहर से सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। दंतेवाड़ा पुलिस अधीक्षक ने इसकी पुष्टि की है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने बताया कि दंतेवाड़ा-नारायणपुर सीमा पर बड़े नक्सली नेताओं की मौजूदगी और बैठक होने की जानकारी मिली थी। इसकी पुष्टि के बाद दंतेवाड़ा-नारायणपुर की संयुक्त पुलिस टीम को वहां के लिए रवाना किया गया। एसपी ने बताया कि सुरक्षा बलों को अपनी ओर आता देख नक्सली जंगल की ओर भाग खड़े हुए। इसके बाद दोनों ओर से फायरिंग शुरू हो गई। इस सर्चिंग अभियान में दंतेश्वरी महिला फाइटर, डीआरजी के जवान और पुलिस बल की टुकड़ी शामिल है। यह मुठभेड़ पूर्वी बस्तर डिवीजन के नक्सलियों के साथ अबूझमाड़ के घने जंगलों में हुई है। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ लगभग आधे घंटे से अधिक समय से चल रही है। मुठभेड़ की पूरी जानकारी के बाद इसकी विस्तृत खबर दी जाएगी।

Join Us

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका