छत्तीसगढ़
Trending

महापौर मीनल चौबे और आयुक्त विश्वदीप ने महादेव घाट पर गणेश प्रतिमा विसर्जन की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया

विसर्जन कुण्ड में श्रीगणेश की सभी मूर्तियों का विसर्जन पूरे सम्मान के साथ किया जाना सुनिश्चित हो- महापौर मीनल ने दिए निर्देश

रायपुर। बीती रात रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर मीनल चौबे और आयुक्त विश्वदीप ने वार्ड पार्षद प्रतिनिधि अशोक पाण्डेय, नगर निगम अपर आयुक्त विनोद पाण्डेय, जोन 8 जोन कमिश्नर राजेश्वरी पटेल एवं अन्य सम्बंधित निगम अधिकारियों की उपस्थिति में अनंत चतुर्दशी को आज सुबह 6 बजे से 12 सितम्बर को सुबह 6 बजे तक 8-8 घण्टे की तीन पालियों में 24 घण्टे की गयी प्रशासनिक व्यवस्था की तैयारियों का महादेवघाट खारून नदी के समीप विसर्जन कुण्ड में पहुंचकर प्रत्यक्ष निरीक्षण किया।
महापौर मीनल चौबे ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि श्रीगणेश की सभी मूर्तियों का विसर्जन पूरे सम्मान के साथ किया जाना सुनिश्चित किया जाये।
महापौर मीनल चौबे और आयुक्त विश्वदीप ने गौतखोरों, नावों, क्रेनों की व्यवस्था, संस्कृत कॉलेज के सहयोग से 10 पंडितों की श्रद्धालुओं हेतु व्यवस्था,मंच, बेरीकेट, स्वास्थ्य शिविर, लाईट, सफाई, पेयजल सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की तैयारियों की जानकारी ली और इस सम्बंध में आवश्यक निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिए.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Join Us

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका