छत्तीसगढ़
Trending

गणेश विसर्जन के दौरान तालाब में डूबने से एक युवक की मौत

रायपुर । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बीती देर रात गणेश विसर्जन के दौरान खमतराई इलाके स्थित शीतला तालाब में एक युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान राव सिंह भाटी के रूप में हुई है जिसकी उम्र लगभग 22 वर्ष बताई जा रही है।

स्थानीय लोगों ने बताया है कि खमतराई क्षेत्र की गणेश उत्सव समिति के सदस्य देर रात गणपति विसर्जन के लिए शीतला तालाब पहुंचे थे। इसी दौरान राव सिंह भाटी तालाब में उतर गया लेकिन कुछ देर बाद वह पानी से बाहर नहीं निकल पाया। साथ आए लोगों ने उसे ढूंढने की कोशिश की लेकिन असफल रहे। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू की गई है ।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper