देश-विदेश
Trending

भारतीय छात्रों ने अंतर्राष्ट्रीय पृथ्वी विज्ञान ओलंपियाड में जीते सात पदक 

नई दिल्ली । केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने 16 अगस्त को चीन के जिनिंग में आयोजित 18वें अंतरराष्ट्रीय पृथ्वी विज्ञान ओलंपियाड (आईईएसओ-2025) में भारतीय टीम के विजेता छात्रों को सम्मानित किया। टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 1 स्वर्ण, 4 रजत और 2 कांस्य सहित कुल 7 पदक हासिल किए। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय भूविज्ञान युवा आंदोलन (आई-जीवाईएम) रिपोर्टर श्रेणी में भी तीसरा पुरस्कार मिला।

विजेता छात्रों में लुधियाना के रयांश गुप्ता को स्वर्ण, रजत और आई-जीवाईएम तृतीय पुरस्कार मिला। कपूरथला के चारुव्रत बैंस को 2 रजत और 1 कांस्य, जयपुर की अपम निधि पांडे को 1 रजत और दिल्ली की प्रियांशी घनघास को 1 कांस्य प्राप्त हुआ। छात्रों को प्रोफेसर देवेश वालिया और प्रोफेसर हेमा अच्युतन ने मार्गदर्शन दिया तथा डॉ. जगवीर सिंह पर्यवेक्षक के रूप में साथ रहे।

इस अवसर पर डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि इन युवाओं ने राष्ट्र को गौरव दिलाया है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि भारत की स्टार्टअप क्रांति के बाद युवाओं, खासकर टियर-2 और टियर-3 शहरों के छात्रों में नई आकांक्षा और आत्मविश्वास की भावना को दर्शाती है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper