छत्तीसगढ़
Trending

हमर चिन्हारी साहित्य समिति ने जय स्तंभ चौक पर चलाया स्वच्छता अभियान

रायपुर। राजधानी रायपुर में हमर चिन्हारी साहित्य समिति के द्वारा आज सुबह 7:00 बजे जय स्तंभ चौक मालवीय रोड, फूल चौक पर एक सेवा कार्य किया गया। जिसमे गणेश झांकी के दौरान ,सड़कों पर, जूता चप्पल, प्लास्टिक की बोतल, प्लास्टिक की छोटी-छोटी टुकड़िया, फूल या जनता के द्वारा सड़कों पर फैले कचरा को स्वछता अभियान के तहत हमर चिन्हारी परिवार के द्वारा निस्वार्थ सेवा भाव से सफाई किया गया।
चिन्हारी परिवार के सदस्यों का उद्देश्य सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग बंद करना है, जिससे आमजन को भी इसके नुकसान से जारूक करना है, इसी उद्देश्य के साथ प्लास्टिक वेस्ट को एकत्रित कर हटाया गया और जयस्तंभ से मालवीय रोड, शारदा चैंक रोड, के.के. रोड तक समिति के सदस्यों द्वारा हाथ झाड़ू लेकर सफाई की गई। रोड पर आने -जाने वालों भी कई लोग इस महत्वपूर्ण कार्य मे भाग लिये और रोड पर सफाई किए।
समिति के सदस्यों में संरक्षक-रामेश्वर शर्मा, संरक्षिका- ऋचा ठाकुर, aig संजय शर्मा , समिति की अध्यक्ष- मीनारानी दुबे, एवं सदस्यों में श्री अभिषेक बघेल, ममता सोनी, राजेन्द्र पारख, ऋषभ जैन, आदर्श दुबे, राजेश कश्यप,प्रिया, विनायक ठाकुर उपस्थित थे। इस अभियान में अपनी स्टेफिट विथ मी,सहयोग रहा।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper