RADA
छत्तीसगढ़
Trending

रायपुर नगर निगम ने 1746 वर्गफुट पर किये अवैध निर्माण पर चलाया बुलडोजर

रायपुर । राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रायपुर नगर निगम ने 1746 वर्गफुट पर किये गए अवैध निर्माण को बुलडोजर से ताेड़ा है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर नगर निगम जोन 8 नगर निवेश विभाग ने आज रविवार काे जोन 8 अंतर्गत शहीद भगत सिंह वार्ड क्रमांक 21 क्षेत्र के टाटीबंध क्षेत्र में स्वीकृति के विपरीत लगभग 1746 वर्गफुट पर किये गए अवैध निर्माण को बुलडोजर से ताेड़कर हटाए जाने की कार्रवाई की गयी।

नगर निगम जोन 8 जोन कमिश्नर राजेश्वरी पटेल के निर्देश पर स्थल में नगर निवेश विभाग के उप अभियंता लोचन प्रसाद चौहान की उपस्थिति में स्वीकृति विपरीत अवैध निर्माण को स्थल पर तत्काल तोड़ा गया एवं भविष्य में नियमानुसार निर्माण करवाने की कड़ी हिदायत सम्बंधित निर्माणकर्ता को नगर निगम जोन 8 नगर निवेश विभाग द्वारा दी गयी।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका