RADA
छत्तीसगढ़
Trending

संगी मितान सेवा समिति नगर निगम रायपुर द्वारा नगर निगम रायपुर के सेवानिवृत्त वरिष्ठ अभियंताओं की सेवाओ का सम्मान

महापौर  मीनल चौबे, आयुक्त  विश्वदीप ने किया अभियंता दिवस पर सेवानिवृत्त अभियंताओं की सेवाओं को सम्मानित

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर नगर निगम के अभियंता सौभाग्यशाली है कि उन्हें प्रदेश की राजधानी को संवारने का दायित्व मिला है – महापौर मीनल चौबे

जीवन में मेहनत का कोई विकल्प नहीं होता आयुक्त  विश्वदीप

संगी मितान सेवा समिति रायपुर नगर निगम ने समाज सेवा के क्षेत्र में चार प्रभावितों को त्वरित आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई

रायपुर – आज अभियंता दिवस भारत रत्न महान अभियंता मोक्षगुण्डम विश्वेश्वरैय्या की 165 वीं जयंती पर संगी मितान सेवा समिति नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा नगर निगम रायपुर के सेवानिवृत्त वरिष्ठ अभियंताओं की सेवाओ का सम्मान किया गया। नगर निगम रायपुर मुख्यालय भवन महात्मा गांधी सदन के चतुर्थ तल सामान्य समा सभागार में आयोजित कार्यक्रम में नगर निगम रायपुर की महापौर  मीनल चौबे एवं आयुक्त श्री विश्वदीप ने श्रीफल शॉल, स्मृति चिन्ह प्रदत्त कर नगर निगम रायपुर के सेवानिवृत्त वरिष्ठ अभियंता सर्वश्री राजेश शर्मा, हेमंत सोलंकी, सुभाष चंद्राकर, विनोद देवांगन, बी.एल. चंद्राकर, एस.पी त्रिपाठी, हरेन्द्र कुमार साहू, विनोद कुमार चतुर्वेदी, लोकेश चंद्रवंशी, सीबूलाल पटेल, आर.एन. पटेल, राकेश अवधिया, ललित वर्मा, के.के. शर्मा, विमल कुमार शर्मा सहित नगर पालिक निगम रायपुर के मुख्य अभियंता  यू. के. धलेन्द्र की सेवाओ को सम्मानित किया गया।

संगी मितान सेवा समिति नगर निगम रायपुर द्वारा समाज सेवा के क्षेत्र में चार भिन्न घटनाओं से प्रभावित 4 हितग्राहियों को त्वरित आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई. कार्यक्रम का शुभारंभ महापौर  मीनल चौबे और आयुक्त विश्वदीप ने भारत रत्न महान अभियंता मोक्षगुण्डम विश्वेश्वरैय्या की जयंती पर उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलन कर किया। संगी मितान सेवा समिति नगर निगम रायपुर के अध्यक्ष नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्रालय के ओ एस डी  निशीकांत वर्मा, अधीक्षण अभियंता सर्वश्री राजेश राठौर, संजय बागडे, पी. राजेश नायडू, नगर निवेशक आभाष मिश्रा, कार्यपालन अभियंताओ, सहायक अभियंताओं, उप अभियंताओं ने महापौर  मीनल चौबे, आयुक्त  विश्वदीप, सूडा के मुख्यअभियंता  राजेश शर्मा, रायपुर नगर निगम के मुख्य अभियंता  यू. के. धलेन्द्र का बुके देकर मंच पर आत्मीय स्वागत किया ।

महापौर  मीनल चौबे ने सभी अभियंताओ को भारत रत्न महान अभियंता मोक्षगुण्डम विश्वेश्वरैय्या की 165 वीं जयंती और अभियंता दिवस के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दी। महापौर ने कहा कि नगर निगम रायपुर के अभियंता राजधानी शहर रायपुर के वर्तमान है। यहां के अभियंता सौभाग्यशाली है कि उन्हें राजधानी शहर रायपुर को सजाने व संवारने का कार्यदायित्व प्राप्त हुआ है और वे अपनी बहुमुखी प्रतिभा के सदुपयोग से रायपुर शहर को सुन्दर आकार देने में लगे है। महापौर ने कहा कि सभी अभियंताओ को रायपुर के लिए अच्छे से अच्छा कार्य करने जागरूक व सजग रहना चाहिए और अभियंताओ के अच्छे कार्यों के अच्छे सकारात्मक परिणाम रायपुर शहर के लिए अवश्य मिलेंगे। आयुक्त  विश्वदीप ने नई दिल्ली में विद्यार्थी जीवन के दौरान मैकेनिकल इंजीनियरिंग की शिक्षा के दौरान कॉलेज एवं हॉस्टल के रोचक संस्मरण सुनाएं। उन्होने कहा कि नगर निगम रायपुर के अभियंता सहित सभी अधिकारी और कर्मचारी बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते है। अभियंताओ को यह ध्यान में रखना चाहिए कि जीवन में मेहनत का कोई विकल्प नहीं होता। नगर निगम में प्रत्येक अभियंता अधिकारी कर्मचारी को कार्य का अत्यधिक भार निर्धारित लक्ष्यो की पूर्ति के चलते रहता है किंतु हमेशा हर किसी को नगर निगम में तनाव मुक्त रखकर अपना दायित्व अच्छी तरह निर्वहन करने का प्रण लेना चाहिए।

ताकि जनप्रतिनिधियों की मंशा के अनुरूप शहर में अभियंता एवं अधिकारी कर्मचारीगण नगर निगम में जनअपेक्षाओ की पूर्ति करके निर्धारित लक्ष्य प्राप्त कर सके। आयुक्त ने मैकेनिकल इंजीनियरिंग की शिक्षा के दौरान का एक रोचक संस्मरण अभियंताओ को सुनाते हुए कहा कि जीवन में कभी कोई काम छोटा नहीं होता जब उनसे उनके सहपाठी पुछते थे कि आप अभी क्या काम कर रहे है तो उस समय वे राज्य शासन की महत्वाकांक्षी समाज हितकारी गौठान योजना का प्रशासनिक तौर पर कियान्वयन का कार्य दायित्व निर्वहन कर रहे थे। तो उन्होने अपने सहपाठियों को बताया कि वे गौठान योजना के तहत दिये गये दायित्वो का प्रशासनिक तौर पर स्पॉट पर निर्वहन कर रहे है। आयुक्त ने सभी अभियंताओ से कहा कि नगर निगम में उनका कार्य वाकई बहुमुखी है और सराहनीय है आयुक्त ने सभी अभियंताओं से कहा कि वे अपने काम पर सदैव फोकस करें। ताकि उनके अच्छे कार्यों से उनकी और उनकी संस्था नगर निगम की इमेज शहर में और अधिक समृद्ध बन सके। सेवानिवृत्त कार्यपालन अभियंता  विनोद कुमार चतुर्वेदी ने आयुक्त विश्वदीप की सहज सरल कार्यप्रणाली को सराहा और सभी निगम अभियंताओं से आयुक्त  विश्वदीप के प्रशासनिक कार्यों से अपने कैरियर में प्रेरणाशक्ति संकल्प लेकर प्राप्त करने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन कार्यपालन अभियता  अंशुल शर्मा जुनियर एवं अंत में आभार प्रदर्शन संगी मितान सेवा समिति नगर निगम रायपुर के अध्यक्ष नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्रालय के ओ एस डी  निशीकांत वर्मा ने किया, सम्मान कार्यक्रम में रायपुर नगर निगम में सेवारत 100 अभियंताओं की उपस्थिति रही।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका