RADA
राशिफल
Trending

Aaj Ka Rashifal 17 सितंबर 2025: इन 4 राशी के लिए इंदिरा एकादशी बेहद शुभ ,जानें 12 राशियों का दिन

Aaj Ka Rashifal 17 सितंबर 2025 :आज  बुधवार को इंदिरा एकादशी है। इस तिथि का धार्मिक महत्व है और माना जाता है कि आज का दिन कुछ राशियों के लिए तरक्की और नए अवसर लेकर आएगा। आइए जानते हैं, सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मेष (Aries) – आज आपके लिए कामकाज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। राजनीति या सामाजिक क्षेत्र में आपकी पहचान बढ़ सकती है, लेकिन किसी के कहे-सुने में आकर बड़ा फैसला लेने से बचें। नौकरी या कारोबार में अतिरिक्त मेहनत करनी होगी। खेल-कूद से जुड़े लोगों को अच्छी सफलता मिल सकती है। आर्थिक मामलों में थोड़ी राहत मिलेगी, लेकिन खर्च भी बढ़ेंगे। रिश्तों में अनिश्चितता बनी रहेगी। पति-पत्नी के बीच संतुलन रहेगा, लेकिन सेहत पर ध्यान दें।

वृषभ (Taurus) – दिन की शुरुआत किसी खबर से होगी। अधूरे काम पूरे होने की संभावना है। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें। कामकाज में उन्नति होगी और कारोबार में लाभ के योग हैं। पैसे की आमदनी होगी लेकिन खर्चे भी बढ़ेंगे, इसलिए बजट संभालकर चलें। घर में नया सामान या संपत्ति खरीदने की योजना बन सकती है। प्रेम संबंधों में नज़दीकी बढ़ेगी। पुराने रोग से राहत मिलेगी, लेकिन बाहर का खाना खाने से बचें।

मिथुन (Gemini) – आज आपका मन थोड़ी नकारात्मक सोच से भरा रह सकता है। कार्यक्षेत्र में विरोधी परेशानी खड़ी कर सकते हैं, लेकिन मेहनत और धैर्य से हालात संभल जाएंगे। अपने कामकाज की योजनाएं दूसरों से साझा न करें। व्यापार में परिवार से मदद मिलेगी। कोई पुराना कर्ज चुकता होने की संभावना है। घर के लिए कोई कीमती चीज खरीद सकते हैं। रिश्तों में साथी की भावनाओं को समझने की कोशिश करें। दंपत्ति के बीच मतभेद संभव हैं। पेट से जुड़ी तकलीफ हो सकती है।

कर्क (Cancer) – नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति मिलने के संकेत हैं। सत्ता से जुड़े लोगों को नए दायित्व मिल सकते हैं। नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो सावधानी से फैसला लें। रुका हुआ सरकारी काम बन सकता है। परिवार से सहयोग मिलेगा और संतान से जुड़ा कोई काम पूरा होगा। पैतृक संपत्ति से लाभ हो सकता है। रिश्तों में भरोसे की कमी खल सकती है, लेकिन पति-पत्नी के बीच सामंजस्य अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, खासकर संक्रामक बीमारियों से बचें।

सिंह (Leo) – आज आपके कामकाज की सराहना होगी। अधिकारी वर्ग से मार्गदर्शन मिलेगा। कामों में थोड़ी देरी हो सकती है, लेकिन आपकी सूझबूझ से हालात संभल जाएंगे। सहकर्मियों से विवाद न करें। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। प्रेम संबंधों में सकारात्मकता आएगी और विवाह की चर्चा हो सकती है। जीवनसाथी की ज़रूरतों का ध्यान रखें। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें, खासकर पाचन संबंधी समस्याओं पर।

कन्या (Virgo) – कामकाज के दौरान अनावश्यक विवाद हो सकता है। अहंकार या दिखावे से बचें। नौकरी बदलने का विचार लाभकारी हो सकता है। कारोबार में योजनाएं सफल होंगी और आमदनी बढ़ेगी। नया वाहन खरीदने के संकेत हैं। परिवार और भाई-बहनों के बीच मनमुटाव हो सकता है। प्रेम संबंधों में आकर्षण बढ़ेगा। पति-पत्नी के बीच तालमेल अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा लेकिन नकारात्मक सोच से बचना होगा।

तुला (Libra) – भूमि या संपत्ति से जुड़े काम में रुकावट आ सकती है। नौकरी में काम का दबाव रहेगा। राजनीति में सक्रिय लोगों को जनसमर्थन मिलेगा। किसी करीबी मित्र से मुलाकात होगी। व्यापारिक कार्यों में माता का सहयोग मिलेगा। पैतृक संपत्ति से जुड़ा काम अटक सकता है। घर में किसी नए सदस्य का आगमन होगा। परिवार में खुशियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दें, खासकर पेट से जुड़ी तकलीफ बढ़ सकती है।

वृश्चिक (Scorpio) – आज मेहनत का फल आपको मिलेगा। व्यापार में लाभ और नए अवसर सामने आएंगे। जमा धन खर्च करते समय संतुलन बनाए रखें। सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में शामिल होंगे। परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा। प्रेम संबंधों में अनावश्यक बहस से बचें। स्वास्थ्य में हल्की परेशानी हो सकती है, इसलिए खान-पान पर ध्यान दें।

धनु (Sagittarius) – आज आपके लिए खुशखबरी लाने वाला दिन है। किसी बड़े काम में सफलता मिलेगी। नौकरी बदलने और पदोन्नति के योग हैं। व्यापार में लाभ होगा और आय बढ़ेगी। किसी वरिष्ठ व्यक्ति से सहयोग मिलेगा। परिवार में सम्मान बढ़ेगा। लंबी दूरी की यात्रा हो सकती है, जो लाभदायक होगी। प्रेम संबंधों में भावुकता कम रखें। स्वास्थ्य में सुधार होगा लेकिन अस्थमा जैसी पुरानी समस्या परेशान कर सकती है।

मकर (Capricorn) – आज सामाजिक और पेशेवर प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शिक्षा, नौकरी और कारोबार में प्रगति होगी। दोस्तों की मदद से संपत्ति से जुड़े काम पूरे हो सकते हैं। खर्च नियंत्रित रखने की ज़रूरत है। दांपत्य जीवन में आपसी सहयोग रहेगा। स्वास्थ्य के मामले में लापरवाही न करें। उच्च रक्तचाप और थायराइड जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं।

कुंभ (Aquarius) – कामकाज में विवाद से बचें। अचानक कोई महत्वपूर्ण काम टल सकता है। महिलाओं के लिए दिन हल्का-फुल्का गुज़र सकता है। मेहनत का फल मिलेगा। व्यापार में नया अवसर मिलेगा और अचानक आर्थिक लाभ हो सकता है। पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। स्वास्थ्य नरम हो सकता है, खासकर पेट से जुड़ी दिक्कत बढ़ सकती है।

मीन (Pisces) – आज आपके काम अधूरे रह सकते हैं। जल्दबाजी में फैसले न लें। कारोबार में उतार-चढ़ाव रहेगा। संपत्ति विवाद हल हो सकता है। नए उद्योग या काम की शुरुआत करेंगे तो सफलता मिलेगी। रिश्तों में भरोसे की ज़रूरत होगी। पारिवारिक जीवन में शांति रहेगी। स्वास्थ्य की ओर ध्यान दें, खासकर हड्डी या पेट से जुड़ी समस्या से बचें।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका