RADA
छत्तीसगढ़
Trending

छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स में कल होगा रक्तदान और स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज और बिलासा ब्लड सेंटर के संयुक्त तत्वाधान में एक विशाल रक्तदान और स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर कल दिनांक 20 सितंबर 2025 को सुबह 11:00 बजे से चैंबर भवन में आयोजित होगा। इस आयोजन में केवल रक्तदान ही नहीं, बल्कि हेल्थ चेकअप, आई चेकअप और डेंटल चेकअप जैसी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएँ भी उपलब्ध रहेंगी। चेंबर अध्यक्ष  सतीश थौरानी ने सभी व्यापारियों और व्यापारिक संघों से इस स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा, “स्वास्थ्य हमारी सबसे बड़ी पूंजी है। इस शिविर के माध्यम से हम अपने सभी सदस्यों और उनके परिवारों को एक ही जगह पर विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराना चाहते हैं। सभी से अनुरोध है कि वे बड़ी संख्या में उपस्थित होकर इस नेक कार्य में अपना सहयोग दें।” यह शिविर सामुदायिक स्वास्थ्य और जागरूकता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। सभी इच्छुक व्यक्ति इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

 

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका