RADA
जॉब - एजुकेशन

CG NEWS: आईटीएम विवि में आईटीएम बैडमिंटन कप 15 मार्च 2024 से

रायपुर। नया रायपुर स्थित आईटीएम यूनिवर्सिटी रायपुर द्वारा आगामी 15 और 16 मार्च को विवि परिसर के आईटीएम बैडमिंटन अकादमी में इंटर-कॉलेज बैडमिंटन टूर्नामेंट आईटीएम बैडमिंटन कप 2024 का आयोजन किया जा रहा है। इस टूर्नामेंट का उद्देश्य छात्र- छात्राओं की खेल प्रतिभा को प्रोत्साहित करते हुए उनके खेल कौशल को बढ़ावा देने और प्रतिभागियों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को प्रोत्साहित करने के लिए एक सशक्त मंच प्रदान करना है। टूर्नामेंट के उद्घाटन कार्यक्रम में कुलपति प्रोफेसर डॉ. सुमेर सिंह और महानिदेशक सुश्री लक्ष्मी मूर्ति उपस्थित रहेंगे। इच्छुक छात्र इस टूर्नामेंट में सिंगल्स /डबल्स वर्ग के लिए अपना ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार सौरव चटर्जी और जॉइंट रजिस्ट्रार विकास भोंसले ने बताया कि टूर्नामेंट के लिए किसी भी विश्वविद्यालय/कॉलेज के एक या अधिक छात्र पंजीकरण करा सकते हैं। स्पर्धा लेने छात्रों को रायपुर, भिलाई और दुर्ग से आईटीएम विश्वविद्यालय के कार्यक्रम स्थल तक परिवहन सुविधा प्रदान की जाएगी। इच्छुक छात्र किसी भी जानकारी और सहायता के लिए खेल समन्वयक प्रोफेसर अरिजीत गोस्वामी और मनु प्रकाश मिश्रा से संपर्क कर सकते हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका