tips and trick

Goggle मे कौन सा सवाल सबसे ज्यादा पूछा जाता है? जाने…

वेब-डेस्क:- जरा सोचिए जब भी हमारे मन में सवाल आता है तो सबसे पहले क्या करते हैं? ज्यादातर लोग तो सीधे Google का दरवाजा खटखटाते हैं गूगल हमारी हर छोटे-बड़े सवालों का जवाब देने वाला पहला जरिया बन गया है। लेकिन क्या कभी आपने यह जानने की कोशिश की है कि दुनिया भर में लोग सबसे ज्यादा किस तरह के सवाल पूछते हैं? कुछ सवाल तो बहुत ही नार्मल होते हैं लेकिन वहीं कुछ सवाल इतने अजीब होते हैं कि आपको सुनकर हंसी भी आ सकती है और हैरानी भी होगी। आज के इस आर्टिकल मे हम आपके लिए लेकर आए हैं ऐसे ही टॉप सवाल, जिनका सर्च वॉल्यूम और ट्रेंड देखकर आप हैरान रह जाएंगे। हो सकता है इनमें से कई सवाल आपके बच्चों, दोस्तों या फिर कभी आपने खुद ही टाइप किए हो।

दुनिया के टॉप गूगल सर्च सवाल
यहां दुनिया भर में सबसे ज्यादा गूगल किए गए सवालों की लिस्ट ये रही है, साथ ही उनके सर्च वॉल्यूम भी सामने लिखे गए हैं।

सवाल-सर्च वॉल्यूम

क्या देखें (What to Watch)-6,200,000

मेरा रिफंड कहां है (Where’s My Refund)-3,400,000

मेरा आईपी क्या है (What is My IP)-3,200,000

Qué Significa (इसका क्या मतलब है)-2,900,000

Cuándo Cobro (मुझे पैसे कब मिलेंगे)-1,800,000

मेरी ट्रेन कहां है (Where is My Train)-1,500,000

क्रिसमस में कितने दिन बाकी हैं (How Many Days Until Christmas)-1,400,000

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper