
Aaj Ka Rashifal 26 September 2025: शुक्रवार का दिन इन 4 राशियों को होगा फायदा, जानें कैसा रहेगा आज का दिन
आज का पंचांग – 26 सितंबर 2025, शुक्रवार को आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी और पंचमी तिथि है। आज शारदीय नवरात्रि का चौथा दिन है और इस दिन मां दुर्गा के कुष्मांडा स्वरूप की पूजा का विधान है। द्रिक पंचांग के अनुसार, आज विष्कुम्भ और प्रीति योग बन रहे हैं। नक्षत्र की स्थिति में सुबह विशाखा और बाद में अनुराधा नक्षत्र रहेगा। इसके साथ ही विभिन्न करण और योग का प्रभाव दिनभर बना रहेगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
मेष राशि (Aries) – आज का दिन संतुलित रहेगा। मन शांत रहेगा और किए गए कामों में संतोष मिलेगा। सेहत में सुधार देखने को मिलेगा। उम्रदराज लोगों को परिजनों और दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा।
वृषभ राशि (Taurus) – आज आप अपनी समझदारी और योग्यता से कई काम निपटा लेंगे। कार्यक्षेत्र से जुड़े मामलों में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में इजाफा होगा। धन लाभ भी संभव है। मन में हल्कापन और सकारात्मकता महसूस करेंगे।
मिथुन राशि (Gemini) – दिन थोड़ा मिलाजुला रहेगा। मन में अलग-अलग चिंताएं रहेंगी और सेहत का ध्यान रखना होगा। घर-परिवार में मतभेद की स्थिति बन सकती है। कुछ जरूरी काम अधूरे रह सकते हैं और खर्च भी बढ़ सकता है।
कर्क राशि (Cancer) – आज आपको कामकाज में अच्छा परिणाम मिलेगा। व्यापार और आय दोनों में वृद्धि हो सकती है। नौकरी करने वालों को अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी और संतान से अच्छी खबरें मिलेंगी। घर-परिवार का माहौल सुखद रहेगा।
सिंह राशि (Leo) – आपके किसी काम में सफलता मिलेगी लेकिन घर-परिवार में मनचाहा सुख नहीं मिल पाएगा। सेहत को लेकर भी सावधान रहने की जरूरत है।
कन्या राशि (Virgo) – आज भाग्य का पूरा साथ नहीं मिलेगा। पढ़ाई-लिखाई में मन भटक सकता है। परिवार के किसी सदस्य की तबीयत खराब हो सकती है। खुद की सेहत का भी ध्यान रखें।
तुला राशि (Libra) – बच्चों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा लेकिन पढ़ाई को लेकर चिंता रह सकती है। कामकाज में अपेक्षित परिणाम न मिलने से चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है। किसी बड़े काम से पहले बड़ों की सलाह लेना आपके लिए उपयोगी रहेगा।
वृश्चिक राशि (Scorpio) – परिवार या रिश्तेदारों के यहां कोई शुभ काम हो सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। लापरवाही से चोट या परेशानी झेलनी पड़ सकती है।
धनु राशि (Sagittarius) – आज परिवार का सहयोग और स्नेह मिलेगा। आपके व्यक्तित्व का असर लोगों पर रहेगा। मित्रों और परिजनों के साथ समय अच्छा बीतेगा। दिन के अंत तक धन लाभ के योग भी बन सकते हैं।
मकर राशि (Capricorn) – आज गुस्से पर नियंत्रण रखें, वरना किसी से अनबन हो सकती है। सेहत में भी थकान या परेशानी रहेगी। अपने ही लोग आपके विचारों का विरोध कर सकते हैं। खर्च सोच-समझकर करें।
कुंभ राशि (Aquarius) – नकारात्मक विचारों से बचें। सेहत और मनोदशा दोनों कमजोर रह सकते हैं। फिजूलखर्ची से दूरी बनाकर रखें। किसी की मदद करते समय उतना ही समय और पैसा लगाएं जितना आप सहजता से संभाल सकें। लेन-देन के मामलों में सतर्क रहें।
मीन राशि (Pisces) – आज का दिन आनंददायक रहेगा। आय में बढ़ोतरी हो सकती है। नए लोगों से जुड़ाव भविष्य में लाभ दिला सकता है। परिवार और दोस्तों के साथ खुशियों भरा समय बितेगा।

