छत्तीसगढ़

Rajdhani news: स्थैतिक निगरानी दल एवं फ्लाईंग स्कायड को दिया गया प्रशिक्षण

Rajdhani news: स्थैतिक निगरानी दल एवं फ्लाईंग स्कायड को दिया गया प्रशिक्षण

रायपुर। लोकसभा निर्वाचन-2024 अंतर्गत अवैध सामग्रियों के परिवहन रोकने एवं कार्यवाही को लेकर स्थैतिक निगरानी दल एवं फ्लाइंग स्कॉयड के सदस्यों का प्रशिक्षण रेडक्रॉस सभाकक्ष में आयोजित किया गया। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में हुए प्रशिक्षण में स्थैतिक निगरानी दल के सदस्यों को निर्देशित किया कि वे संबंधित चेकपोस्ट में पूरी टीम के साथ निश्चित समय के साथ उपस्थित होकर वहां से गुजरने वाले वाहन की जांच करें। किसी प्रकार की अवैध सामग्री, अवैध २ाराब जो चुनावी प्रायोजन के लिए हो, उसकी जब्ती बनाकर उचित कार्यवाही के साथ वरिष्ठ अधिकारियों को भी सूचित करें। इस प्रशिक्षण में उप जिला निर्वाचन अधिकारी उमाशंकर बन्दे, संयुक्त कलेक्टर अभिलाषा पैकरा और मास्टर ट्रेनर डॉ अजीत हुण्डेत एवं डॉ राकेश डेरहगवे सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

रेडक्रॉस सभाकक्ष में आयोजित प्रशिक्षण में मास्टर्स ट्रेनर्स ने स्थैतिक निगरानी दल के कार्यों एवं जिम्मेदारी को बताया। प्रशिक्षण में बताया गया कि एसएसटी की टीम चुनाव आयोग के निर्देशानुसार निरन्तर कार्य करें। चेकपोस्ट में जांच के दौरान अवैध रुप से २ाराब का परिवहन, बिना दस्तावेज के प्रचार सामग्री, मतदाताओं को प्रभावित करने संदिग्ध सामग्री व वस्तुओं का परिवहन, अनाधिकृत बैनर, पोस्टर प्रचार सामग्री, बिना अनुमति के प्रचार वाहन एवं वाहन से 50000 रुपये अधिक राशि पकड़ाये जाने पर नियमानुसार कार्यवाही करेंगे। कार्यवाही के दौरान अधिकृत मजिस्ट्रेट द्वारा एफआईआर दर्ज कराया जायेगा। श्री बन्दे ने स्थैतिक दल फ्लाइंग स्कॉयड दल को निष्पक्ष एवं पारदर्शी होकर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा संपूर्ण जांच के दौरान वीडियोग्राफी कराने तथा संदिग्ध सामग्रियों की जब्ती बनाकर एफआईआर कर कोर्ट में मामला प्रस्तुत की जानी चाहिए ।

भरना होगा दैनिक रिपोर्ट

स्थैतिक निगरानी दल द्वारा चेकपोस्ट में की गई प्रतिदिन की कार्यवाही का विवरण प्रपत्र सी के माध्यम से देना होगा। प्रतिदिन कार्यवाही की हुई वीडियोग्राफी से संबंधित फुटेज कैसेट मेमोरी कार्ड व्यय लेखा टीम को उपलब्ध कराना होगा। किसी भी कार्यवाही की जानकारी रिटर्निंग अधिकारी, पुलिस अधीक्षक को देनी होगी।

दस लाख या अधिक रकम, ज्वेलरी की जांच करेंगे आयकर अधिकारी

लोकसभा निर्वाचन 2024 के दौरान किसी व्यक्ति से नगदी दस लाख रुपये या अधिक अथवा इस कीमत की सोने-चांदी आदि जब्त होने पर तत्काल इसकी जब्ती कर आयकर विभाग के अधिकारियों को सूचना दी जायेगी। इनकम टैक्स विभाग के अधिकृत अधिकारी जब्त रुपये, आभूषण की जांच करेंगे। एफआईआर दर्ज के साथ जब्त रुपये, आभूषण के संबंध में दस्तावेजोें की जांच के उपरांत ही आगे की कार्यवाही की जायेगी।

सभी वाहनों की होगी जांच

प्रशिक्षण में कहा गया कि किसी भी प्रकार से अवैध सामग्रियां चुनावी प्रायोजन के लिए परिवहन कर एक जगह से दूसरी जगह तक न पहंुचाई जा सके, इसके लिए निरन्तर सतर्क रहने की आवश्यकता है। चेकपोस्ट से गुजरने वाले सभी प्रकार के वाहनों,की जांच की जाने चाहिए ।

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका