
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने नगर निगम मुख्यालय में आयोजन की तैयारियों को लेकर बैठक लेकर दिये आवश्यक निर्देश
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!विधायक सर्वश्री सुनील सोनी, पुरंदर मिश्रा, मोतीलाल साहू, महापौर मीनल चौबे, सभापति सूर्यकांत राठौड, माना कैम्प नगर पंचायत अध्यक्ष संजय यादव, आयुक्त विश्वदीप, एमआईसी सदस्य, जोन अध्यक्ष, पार्षद, जोन कमिश्नर, बैठक में हुए सम्मिलित
सांसद ने महोत्सव हेतु रायपुर नगर निगम बिरगांव नगर निगम माना कैम्प नगर पंचायत हेतु 13 जोन बनाकर न्यूनतम 30 हजार से अधिक खिलाडियो का पंजीयन कराने व्यापक प्रचार प्रसार करने दिये आवश्यक निर्देश
रायपुर – रायपुर नगर निगम क्षेत्र में दिनांक 15 से 19 नवंबर 2025 तक रायपुर लोकसभा सांसद खेल महोत्सव का आयोजन भारत गणराज्य के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आव्हान पर केन्द्र सरकार के खेल मंत्रालय के फिट इंडिया मुव्हमेंट को जनआंदोलन बनाने किया जायेगा। लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आज रायपुर नगर निगम मुख्यालय के सामान्य सभा सभागार में पहुंचकर रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी, रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा, रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू, नगर निगम रायपुर की महापौर मीनल चौबे, सभापति सूर्यकांत राठौड, माना कैम्प नगर पंचायत अध्यक्ष संजय यादव, नगर निगम आयुक्त विश्वदीप, जिला शिक्षा अधिकारी, नगर निगम के एमआईसी सदस्यों, जोन अध्यक्षो, पार्षदो, जोन कमिश्नरो की उपस्थिति में बैठक लेकर रायपुर लोकसभा सांसद खेल महोत्सव के आयोजन की रूप रेखा की विस्तृत जानकारी देकर कहा कि रायपुर लोकसभा सांसद खेल महोत्सव के माध्यम से रायपुर नगर निगम के सभी 10 जोनो के सभी 70 वार्डो में नागरिको के बीच खेल का वातावरण बनें।
लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने सांसद खेल महोत्सव में सम्मिलित होने क्यूआर बार कोड को स्कैन कर उसमें दिये गये खेल महोत्सव फार्म को भरवाकर अधिक से अधिक नागरिको को खेलो के प्रति प्रोत्साहित कर सम्मिलित करने कहा है। सांसद ने सभी जोन कमिश्नरो को जोन स्तर पर जोन अध्यक्ष पार्षदो सहित खेल संघो के पदाधिकारियों, खिलाडियो की बैठक लेकर आयोजन में अधिक से अधिक लोगो को जोडने कहा है। सांसद ने रायपुर लोकसभा सांसद खेल महोत्सव के आयोजन को भव्य एवं सफल बनाकर इसमें सभी को जोडने जोन स्तर पर 3-4 स्थानो का चयन करने एवं लोगो को इसमें सम्मिलित 13 खेल विधाओ खो-खो, कबड्डी, वॉलीबॉल, बास्केट बॉल, रस्साकसी, भारोत्तोलन, कुश्ती, रोप स्पीकिंग, स्वीमिंग, शरीर सौष्ठव, शतरंज, फुगडी, गेड़ी की जानकारी देकर लोगो को अधिक से अधिक इसमें सम्मिलित करने प्रोत्साहित करने की अपील सभी वार्ड पार्षदो से की है। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आयुक्त एवं जोन कमिश्नरो को इसमें रायपुर लोकसभा सांसद खेल महोत्सव के 14 से 19 नवंबर तक होने जा रहे रायपुर में आयोजन की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने सभी उद्यानो, वाचनालयो, स्कूल, कॉलेजो, दशहरा उत्सव आयोजन स्थलो, सभी क्लबो, निजी स्कूलो, निजी कॉलेजो, महिलाओ, पुरुषो, घर घर अभियान चलाकर इसे भव्य बनाने अपील की है। सांसद ने कहा कि नगर निगम रायपुर के 10 जोनो में प्रत्येक जोन में कम से कम 4 एवं 10 जोनो में 40 स्थल मैदान के रूप में चिन्हित कर उसमें रायपुर लोकसभा सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जाना है। इसके लिए बैनर पोस्टर पाम्पलेट होर्डिंग के जरिए नागरिको को अधिक से अधिक जानकारी दी जानी है। सांसद ने 25 अक्टूबर से 25 नवंबर 2025 तक 1 माह रायपुर लोकसभा सांसद खेल महोत्सव के आयोजन को भव्य बनाने व्यापक प्रचार प्रसार करने कहा है ताकि रायपुर राजधानी शहर में नागरिको के मध्य खेलो के प्रति वातावरण सकारात्मक रूप से तैयार हो सके और अधिक से अधिक लोग इसमें सम्मिलित हो सके। सभी विद्यार्थियो, युवाओ, छात्र, छात्राओ, पुरुषो, महिलाओ को इससे अवगत कराकर उन्हें महोत्सव में अधिकाधिक सम्मिलित होने आयोजन के फार्म भरने प्रोत्साहित किया जाना है।
महापौर मीनल चौबे ने कहा कि आज के मोबाईल डिजिटल युग में नगर निगम रायपुर के सभी 70 वार्ड पार्षद सौभाग्यशाली है कि उन्हें रायपुर नगर निगम की टीम बनाकर रायपुर लोकसभा सांसद खेल महोत्सव में सम्मिलित होने का अवसर मिल रहा है। महापौर ने अपील की कि रायपुर नगर निगम की सभी महिला वार्ड पार्षद अपने वार्ड की रहवासी महिलाओ को आयोजन से अधिक से अधिक जोडे एवं उसके लिए बारकोड को स्कैन करवाकर फार्म भरवाकर आयोजन को भव्यता देने सहभागी बने। सभी पुरूष पार्षद पुरुषो को जानकारी अधिकाधिक दे एवं टीम तैयार कर उन्हें महोत्सव से अधिक से अधिक संख्या में जोडे। इसके लिए डेढ़ माह के समय का सभी पार्षदगण पूर्ण सदूपयोग अपने वार्ड में करें जिससे आयोजन भव्य एवं सफल बने। सभापति सूर्यकांत राठौड ने कहा कि शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थानो में जोन के अधिकारी रायपुर लोकसभा सांसद खेल महोत्सव के रायपुर में 14 से 19 नवंबर तक के आयोजन की जानकारी जन जन को देने बडी विज्ञापन होर्डिंग लगवाये। उन्हे स्कूल कालेजो के आस पास भी लगवाया जाये ताकि विद्यार्थी और युवा इसे देखकर जानकारी लेकर फार्म भरे एवं अधिकाधिक संख्या में सम्मिलित हो सके।
ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने कहा कि इस आयोजन में क्षेत्र की आमजनता को अधिक से अधिक जोडने के कार्य में निश्चित ही सभी पार्षदो को काफी आनंद आयेगा एवं इससे महौल खेल में बनेगा। बड़े आकार के पोस्टर लगाकर पूरे राजधानी शहर में रायपुर में होने वाले आयोजन की जानकारी सभी राजधानीवासियो तक पहुंचाये। दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने कहा कि नगर निगम कमिश्नर सभी पार्षदगण सभी जोन कमिश्नर सुनिश्चित करें कि रायपुर लोकसभा सासंद खेल महोत्सव में 1 नवंबर 2025 से होने वाले राज्योत्सव आयोजन तक इसमें सम्मिलित होने वाले खिलाडियो की विभिन्न खेलो की सूची तैयार हो जाये। महोत्सव को अधिकाधिक सफल बनाने विकेन्द्रीकरण प्रणाली से कार्य करे एवं सभी वार्ड पार्षद अपने वार्ड में खिलाडी युवाओ की टीम महोत्सव से उन्हे जोडकर तैयार करें।
उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा ने कहा कि रायपुर लोकसभा सांसद खेल महोत्सव के आयोजन में सभी लोग अधिकाधिक संख्या में शामिल हो एवं सभी खूब खेले एवं आगे बढे ऐसा संकल्प लेकर कार्य करें। रायपुर उत्तर विधायक ने नागरिको को विजयादशमी पर्व 2025 2 अक्टूबर को रायपुर के डब्ल्यूआरएस मैदान और रावणभाठा मैदान में हो रहे भव्य दशहरा उत्सव आयोजन में परिजनो सहित आकर सम्मिलित होने की अपील की। आयोजन को लेकर एमआईसी सदस्य मनोज वर्मा, पार्षद राजेश गुप्ता, जोन 5 अध्यक्ष अम्बर अग्रवाल ने अपने विचार व्यक्त किये। जोन 5 जोन अध्यक्ष अम्बर अग्रवाल ने रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल को रायपुर नगर निगम के 70 वार्डो में वार्ड पार्षदो को मूलभूत विकास कार्य करवाने हेतु हर वार्ड हेतु 50-50 लाख रू. देने की घोषणा उपमुख्यमंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग अरूण साव से पहल कर मंच से करवाने हेतु हार्दिक धन्यवाद दिया। लोकसभा सांसद ने इस हेतु सभी 70 वार्ड पार्षदो को बधाई दी एवं आयुक्त सहित सभी जोन कमिश्नरो को वार्ड पार्षदो से समन्वय रखकर शीघ्र प्रत्येक वार्ड में मूलभूत विकास कार्य करवाने 50-50 लाख के प्रस्ताव तैयार करके शीघ्र नगरीय प्रशासन विभाग में भेजने निर्देशित किया ताकि शीघ्र उपमुख्यमंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के निर्देश पर राशि विकास करने वार्डों हेतु नगर निगम रायपुर को प्राप्त हो सके। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने प्रत्येक वार्ड हेतु विकास के लिए 50-50 लाख का अनुदान देने की घोषणा करने पर उपमुख्यमंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग अरूण साव को हार्दिक धन्यवाद दिया।
आयुक्त विश्वदीप ने कहा कि रायपुर लोकसभा सांसद के निर्देश पर रायपुर लोकसभा सांसद खेल महोत्सव के आयोजन हेतु नगर निगम रायपुर द्वारा विधानसभावार खिलाडियो का पंजीयन फार्म भरवाकर प्रारंभ करवा दिया गया है। अब तक महोत्सव हेतु रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में 3250, रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में 961, रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में 624, रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में 715 खिलाडियो का फार्म भरवाकर बारकोड क्यूआर कोड से पंजीयन किया जा चुका है। यह कार्य सांसद के निर्देशानुसार दीवाली पश्चात तेज गति से किया जायेगा एवं जिंगल्स के माध्यम से नगर निगम की सभी सफाई वाहनो में और होर्डिंग बैनर पोस्टर स्टीकर स्कूल कालेजो क्लबो वाचनालयो उद्यानो में एवं सार्वजनिक स्थलो पर लगाकर नागरिको को अधिक से अधिक अवगत कराकर उन्हें अधिक से अधिक संख्या में बार कोड से फार्म भरवाकर महोत्सव हेतु रजिस्ट्रेशन करवाने का कार्य प्राथमिकता के साथ सभी जोनो के माध्यम से किया जायेगा एवं जोन कमिश्नर जोन अध्यक्षो पार्षदो सहित खेल संघो की बैठक एक सप्ताह के भीतर लेकर उन्हें आयोजन की जानकारी देकर अधिक से अधिक खेल संघो पदाधिकारियों खिलाडियो को जोडने का कार्य सांसद के निर्देशानुसार प्राथमिकता से करवायेंगे। बैठक के आयोजन में संचालन अपर आयुक्त विनोद पाण्डेय एवं अंत में आभार प्रदर्शन आयुक्त विश्वदीप ने किया।

