
अंतरराष्ट्रीय वी लव यू फाउंडेशन ने छत्तीसगढ़ के रायपुर में एक विश्व पर्यावरण सफाई अभियान का किया आयोजन।
वैश्विक कल्याण संगठन, अंतरराष्ट्रीय वी लव यू फाउंडेशन(प्रधानिका झांग गिल झा, इसके बाद वी लव यू) ने, 2 अक्टूबर 2025, छत्तीसगढ़ के रायपुर में, रायपुर रेलवे स्टेशन क्षेत्र को स्वच्छ बनाने की पहल की। स्वच्छ भारत दिवस (2 अक्टूबर), विश्व आवास दिवस(अक्टूबर में पहला सोमवार) और नीला आकाश दिवस(7 सितंबर) के उपलक्ष्य में विश्व पर्यावरण सफाई अभियान के माध्यम से, कुल 72 वी लव यू सदस्यों और नागरिकों ने अपने पड़ोसियों को एक ताजा वातावरण प्रदान किया।
उस दिन की सुबह, सदस्य और नागरिक रायपुर रेलवे स्टेशन पर एकत्र हुए और 1 किमी क्षेत्र में 440 किलो कचरा एकत्र किया। जगह-जगह पर पड़ी खाद्य पदार्थों की पैकेजिंग, प्लास्टिक की थैलियां, पेय के कैन, सिगरेट के टुकड़े और अन्य कचरे से 20 थैले पूरी तरह भर गए। रायपुर रेल्वे स्टेशन के मुख्य स्टेशन प्रबंधक आर. पी. मंडल जी ने कहा, “महात्मा गांधी के जन्म दिवस के अवसर पर और स्वच्छता अभियान के तहत वी लव यू फाउंडेशन के द्वारा रायपुर स्टेशन पर बहुत ही अच्छा कार्यक्रम रखा गया जिसमें लोगों को स्वच्छता के लिए जागरूकता बताया गया और वी लव यू फाउंडेशन के द्वारा इसके पहले भी उन्होंने किया है लेकिन आज मैंने देखा कि छोटे बच्चे भी पहुंचे हुए हैं और वे भी आज स्वच्छता के लिए सबको जागरुक कर रहे हैं जो की बहुत बड़ी बात है और बहुत अच्छी बात है। इस प्रकार मैंअपने रेलवे की तरफ से वी लव यू फाउंडेशन का बहुत-बहुत आभारी हूं और स्वच्छता अभियान को इसी तरह आगे बढ़ना आप लोगों के लिए बहुत-बहुत अच्छी बात है। ”
UN DGC(वैश्विक संचार विभाग) का एक सहयोगी संगठन, वी लव यू विश्व रक्तदान ड्राइव के माध्यम से सक्रिय रूप से जीवन साझा भी करता है। भारत में, इस वर्ष, गोवा जिला अस्पताल और पंजाब रेड क्रॉस सोसाइटी जिला शाखा अमृतसर सहित पांच अलग-अलग स्थानों में रक्तदान ड्राइव चलाया गया, जिसमें 424 व्यक्तियों ने 1,48,250 मिलीलीटर स्वस्थ रक्त दान किया। जैसे एक रक्तदाता तीन लोगों की जान बचा सकता है, वी लव यू की गतिविधियों ने 1,270 से अधिक लोगों को नया जीवन दिया। अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी, चिली, पेरू, केन्या और कंबोडिया जैसे देश रक्तदान ड्राइव के माध्यम से रक्त की आपूर्ति का समर्थन कर रहे हैं, जो स्वैच्छिक और नि:शुल्क रक्तदान की संस्कृति को फैलाने में योगदान कर रहे हैं।

