RADA
छत्तीसगढ़

CG NEWS: शिक्षा मंत्री अग्रवाल ने वार्ड 58, 60 एवं 67 में 54 लाख के सामुदायिक भवनों का किया लोकार्पण

रायपुर। विगत दिवस देर रात्रि प्रदेश के स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, संस्कृति, संसदीय कार्य मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में रायपुर दक्षिण विधायक निधि मद के अंतर्गत नगर पालिक निगम जोन नम्बर 5 के अंतर्गत भक्त माता कर्मा वार्ड नम्बर 67 के चंगोराभाटा क्षेत्र में विभिन्न 7 स्थानों पर कुल 28 लाख रूपये की स्वीकृत लागत से नवनिर्मित 7 भिन्न सामुदायिक भवनों एवं एक स्थान पर रंगमंच का फीता काटकर लोकार्पण करके शानदार सौगात दी. इसी क्रम में प्रदेश के स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, संस्कृति, संसदीय कार्य मन्त्री बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर दक्षिण विधायक निधि मद से रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के तहत रायपुर नगर पालिक निगम के जोन नम्बर 6 के अंतर्गत शहीद पंकज विक्रम वार्ड नम्बर 58, शहीद चंद्रशेखर आजाद वार्ड नम्बर 60, भक्त माता कर्मा वार्ड नम्बर 67 के क्षेत्र में आमजनों की मांग पर जनसुविधा की दृष्टि से रायपुर दक्षिण विधायक निधि मद से 26 लाख रूपये की स्वीकृत लागत से भिन्न 3 स्थानों पर नवीन सामुदायिक भवनों, एक स्थान पर रंगमंच, एक स्थान पर श्रमवीरों के उपयोग हेतु नवीन शेड का फीता काटकर लोकार्पण करते हुए नगर निगम नेता प्रतिपक्ष, सम्बंधित वार्ड पार्षदगणों केसाथ मिलकर आमजनों को शानदार सौगात दी है. मन्त्री बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के तहत नगर निगम जोन नम्बर 6 के तहत शहीद पंकज विक्रम वार्ड नम्बर 58 के क्षेत्र में आने वाले छत्तीसगढ़ नगर में 10 लाख रूपये की लागत से जनहित में जनउपयोग हेतु नवनिर्मित सामुदायिक भवन, वार्ड 58 के क्षेत्र में टिकरापारा में झेरिया यादव समाज के नवीन सामुदायिक भवन का 5 लाख रूपये की लागत से, शहीद चंद्रशेखर आजाद वार्ड नम्बर 60 के भैरव नगर क्षेत्र में रायपुर दक्षिण विधायक निधि से 5 लाख रूपये में श्रमवीरों की सुविधा हेतु निर्मित नवीन शेड निर्माण कार्य, भैरव नगर वार्ड नम्बर 60 के क्षेत्र में 6 लाख रूपये में सामुदायिक भवन एवं रंगमंच निर्माण कार्य का फीता काटकर लोकार्पण नगर पालिक निगम नेता प्रतिपक्ष श्रीमती मीनल चौबे, शहीद पंकज विक्रम वार्ड क्रमांक 58 की पार्षद एवं नगर निगम जोन 6 जोन अध्यक्ष श्रीमती निशा देवेन्द्र यादव, शहीद चंद्रशेखर आजाद वार्ड नम्बर 60 की पार्षद श्रीमती सावित्री जयमोहन साहू, भक्त माता कर्मा वार्ड नम्बर 67 के पार्षद उत्तम साहू, नगर निगम के पूर्व नेता प्रतिपक्ष सुभाष तिवारी, पूर्व पार्षद रामकृष्ण धीवर भुण्डा, नगर पालिक निगम जोन 6 जोन कमिश्नर रमेश जायसवाल, कार्यपालन अभियंता अतुल चोपड़ा, जोन 5 जोन कमिश्नर विमल शर्मा कार्यपालन अभियंता लाल महेंद्र प्रताप सिंह, वार्ड के गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, महिलाओं, नवयुवकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति के मध्य फीता काटकर लोकार्पण करके वार्डवासियों को शानदार सौगात दी है वार्ड 58 पार्षद एवं जोन 6 जोन अध्यक्ष श्रीमती निशा देवेंद्र यादव, वार्ड 60 पार्षद श्रीमती सावित्री जयमोहन साहू,वार्ड 67 पार्षद उत्तम साहू ने सभी वार्डवासियों की ओर से वार्ड क्रमांक 58, 60 एवं 67 में रायपुर दक्षिण विधायक निधि मद के अंतर्गत रायपुर दक्षिण विधानसभा के तहत वार्ड नम्बर 58,60,67 के विभिन्न क्षेत्रों में जनहित में जनउपयोग की दृष्टि से नवीन सामुदायिक भवनों, श्रमवीरों हेतु शेड, रंगमंच के लोकार्पण की दी गयी शानदार सौगात के लिए हार्दिक धन्यवाद दिया. प्रदेश के स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, संस्कृति, संसदीय कार्य मन्त्री बृजमोहन अग्रवाल ने सभी वार्डवासियों, श्रमवीरों को सामुदायिक भवनों, श्रमवीरों हेतु शेड , रंगमंच के लोकार्पण पर हार्दिक बधाई दी एवं इन नए सामुदायिक भवनों, शेड, रंगमंच का पूर्ण सदुपयोग करने सहित इनके समुचित संधारण कार्य में रायपुर नगर पालिक निगम को सकारात्मक सहयोग देने का नगर हित में संकल्प लेने का आव्हान सभी वार्डवासियों से किया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका