छत्तीसगढ़

रायपुर में पुलिस आरक्षक पर तलवार से हमला…! ग्रामीणों ने दिखाई बहादुरी

रायपुर :- राजधानी रायपुर के विधानसभा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक पुलिस आरक्षक पर तलवार से हमला किया गया। आरोपी एक बदमाश है, जो इलाके में तलवार लहराकर दहशत फैला रहा था। हमले में आरक्षक बाल-बाल बच गया, जबकि मौके पर मौजूद ग्रामीणों की बहादुरी से बदमाश को काबू में कर लिया गया।

तलवार लेकर कर रहा था उत्पात

घटना तब हुई जब पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति इलाके में तलवार लेकर लोगों को डरा रहा है। सूचना मिलते ही विधानसभा थाना का एक आरक्षक मौके पर बदमाश को पकड़ने पहुंचा। लेकिन जैसे ही आरक्षक ने बदमाश को रोकने की कोशिश की, उसने उस पर तलवार से हमला कर दिया। गनीमत रही कि आरक्षक हमले में बाल-बाल बच गया।

ग्रामीणों ने दिखाई बहादुरी

घटना के दौरान आसपास मौजूद ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए पुलिसकर्मी की मदद की और आरोपी को घेरकर पकड़ लिया। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें बदमाश को तलवार लहराते और पुलिसकर्मी पर हमला करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में ग्रामीणों को उसे काबू में करते हुए भी देखा गया।

पुलिस ने किया मामला दर्ज

फिलहाल आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज (Rioting Youth) कर लिया गया है और पूछताछ जारी है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी के पास तलवार कैसे आई और उसका उद्देश्य क्या था।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper