मनोरंजन

मशहूर अभिनेता आर. माधवन ने की वरुण गुप्ता की सराहना

आर. माधवन ने वरुण गुप्ता की सराहना की, कहा “थियेटर्स में इंटेलिजेंट और नई सोच वाले सिनेमा को बढ़ावा दे रहे हैं”

वेब-डेस्क :- मशहूर अभिनेता आर. माधवन ने सोशल मीडिया पर ब्लैक-कॉमेडी थ्रिलर ‘लॉर्ड कर्ज़न की हवेली’ की तारीफ़ करते हुए विशेष रूप से मैक्स मार्केटिंग के फ़ाउंडर वरुण गुप्ता की सराहना की, जिन्होंने इस फ़िल्म को सिनेमाघरों में रिलीज़ करने की पहल की है।

माधवन ने की वरुण गुप्ता की तारीफ़
माधवन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा “Check this out folks!!!” और वरुण गुप्ता को बधाई देते हुए कहा कि वे “इंडिपेंडेंट और इंटेलिजेंट सिनेमा को सपोर्ट कर रहे हैं और उसे थिएट्रिकल प्लेटफ़ॉर्म दे रहे हैं जो बड़े पर्दे पर सिनेमा की विविधता बनाए रखने के लिए बेहद ज़रूरी है।”

उन्होंने आगे कहा कि वरुण गुप्ता जैसे विज़नरी प्रोड्यूसर्स और डिस्ट्रीब्यूटर्स “नई सोच वाले फ़िल्ममेकर्स को आगे बढ़ने का मौका दे रहे हैं और दर्शकों को अलग तरह का सिनेमाई अनुभव उपलब्ध करा रहे हैं।”

अब छत्तीसगढ़ में लाखों परिवार पा रहे पक्के घर का सुख – Pratidin Rajdhani

माधवन ने फ़िल्म की टीम की भी प्रशंसा की निर्देशक अंशुमान झा, लेखक बिकास मिश्रा, और कलाकार अर्जुन माथुर, रसिका दुगल, परेश पहूजा व तनमय धनानिया और फ़िल्म को “हिचकॉकियन, इंट्रीगिंग और इंटेलेक्चुअली रिवॉर्डिंग” बताया।

मज़ाक से सस्पेंस थ्रिलर
यूके में सेट यह कहानी एक शाम चार साउथ एशियन दोस्तों की डिनर मीटिंग के दौरान घटती है  जिसकी शुरुआत एक चौंकाने वाले ऐलान “ट्रंक में एक लाश है” से होती है। जो मज़ाक में शुरू होता है, वह धीरे-धीरे रहस्यों और सस्पेंस से भरी एक डार्क साइकोलॉजिकल थ्रिलर में बदल जाता है।

माधवन ने अपने पोस्ट में लिखा 
“ये तो एकदम हिचकॉक स्टाइल और बेहद इंट्रीगिंग लग रही है, भाई  देखने का इंतज़ार नहीं हो रहा! #LordCurzonKiHaveli बहुत प्रॉमिसिंग लग रही है!!”

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराही जा चुकी यह फ़िल्म अब भारत में 10 अक्टूबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है।

Raipur News, Chhattisgarh News, Epaper, Daily Hindi Morning Newspaper – Pratidin Rajdhani – प्रतिदिन राजधानी

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper