देश-विदेशव्यापार

भारत और कनाडा के व्यापारिक संबंध में दिखेगा बदलाव

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद रविवार को भारत दौरे पर नई दिल्ली पहुंचीं। अनीता आनंद के इस दौरे से दोनों देशों के रिश्तों में बेहतरी होने की उम्मीद की जा रही है।

वेब-डेस्क :- कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद रविवार को भारत दौरे पर नई दिल्ली पहुंचीं। अनीता आनंद के इस दौरे से दोनों देशों के रिश्तों में बेहतरी होने की उम्मीद की जा रही है। खासकर व्यापार के क्षेत्र में दोनों देश सहयोग बढ़ा सकते हैं। अनीता आनंद के भारत दौरे को लेकर कनाडा के राजनीतिक विशेषज्ञ क्लाइड निकोल्स का कहना है कि ‘जस्टिन ट्रूडो के कार्यकाल में हमने जो देखा है, उससे यह थोड़ा अलग होगा। ट्रूडो सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि हर देश के साथ व्यापारिक संबंधों के मामले में विचारधारा को प्राथमिकता देते थे। उनका नजरिया थोड़ा अलग था और मार्क कार्नी के कार्यकाल में, हम थोड़ा बदलाव देखेंगे।’

भारत के साथ व्यापारिक संबंधों में सुधार की उम्मीद
क्लाइड निकोल्स ने न्यूज एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में कहा कि ‘जहां तक अमेरिका और कनाडा के साथ व्यापार की बात है, तो मार्क कार्नी ने हाल ही में डोनाल्ड ट्रम्प से मुलाकात की है। दोनों की मुलाकात काफी दोस्ताना रही। मुझे उम्मीद है कि भारत के साथ व्यापारिक संबंधों में भी ऐसा ही कुछ देखने को मिलेगा।’ उन्होंने कहा कि ‘मुझे लगता है कि अमेरिका के साथ बेहतर संबंध बनाने के लिए कनाडा कुछ चीजों पर सख्ती बरत रहा है। हमने हाल ही में देखा कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने एंटीफा पर कड़ी कार्रवाई की और उसे एक अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया। मैं इसे सकारात्मक रूप से देखता हूं। अगर कनाडा भी ऐसा ही करता है, तो हम दुनिया भर में हो रही सभी तरह की आतंकवादी गतिविधियों पर कड़ी कार्रवाई देखेंगे।’

संस्थापक की पुण्यतिथि पर नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन – Pratidin Rajdhani

एंटीफा, फासीवाद-विरोधी का छोटा रूप है, जिसका इस्तेमाल अति-वामपंथी समूहों के लिए किया जाता है। बीते दिनों अमेरिका में राष्ट्रपति ट्रंप के करीबी और दक्षिणपंथी कार्यकर्ता चार्ली किर्क की हत्या के बाद ट्रंप ने एंटीफा पर प्रतिबंध लगा दिया था।

अनीता आनंद के दौरे से दोनों देशों के रिश्ते होंगे बेहतर
अनीता आनंद के भारत दौरे पर दोनों देशों के बीच रणनीतिक सहयोग, व्यापार, ऊर्जा और सुरक्षा के मुद्दे पर बातचीत हो सकती है। मई में विदेश मंत्री बनने के बाद अनीता आनंद का यह पहला भारत दौरा है। भारत में वे वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल, विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात करेंगी। भारत दौरा पूरा करके अनीता आनंद सिंगापुर और चीन का भी दौरा करेंगी। अनीता आनंद के भारत दौरे से कुछ हफ्ते पहले ही कनाडा की राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नताली ड्रुइन ने भी भारत का दौरा किया था। इससे पहले जून में हुए जी7 सम्मेलन में पीएम मोदी की कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी से मुलाकात हुई थी।

Raipur News, Chhattisgarh News, Epaper, Daily Hindi Morning Newspaper – Pratidin Rajdhani – प्रतिदिन राजधानी

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper