छत्तीसगढ़

ग्रामीणों ने लिया नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत अदाणी पावर

रायपुर :- ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत अदाणी पावर लिमिटेड, राएखेड़ा की सीएसआर शाखा अदाणी फाउंडेशन के द्वारा ग्राम खम्हारिया में एक दिवसीय मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 529 ग्रामीणों ने स्वास्थ्य जांच, नि:शुल्क परामर्श और दवा वितरण का लाभ उठाया।

डॉक्टरों की टीम ने भाग लिया
शिविर में अस्थि रोग, स्त्री रोग, शिशु रोग, पेट रोग, जनरल फिजिशियन और एम.डी. मेडिसिन सहित विभिन्न विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने भाग लिया। ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श और उपचार प्रदान किया गया।

जांच और दवाई वितरण
शिविर में महिलाओं और बच्चों की भागीदारी विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। महिलाओं को मातृ स्वास्थ्य, पोषण और स्वच्छता संबंधी सलाह दी गई, जबकि बच्चों की ऊंचाई, वजन, आंख, दांत और पोषण स्तर की जांच की गई। पंजीकरण के बाद प्रत्येक मरीज की जांच की गई और आवश्यकतानुसार नि:शुल्क दवाईयां वितरित की गई। प्रशिक्षित फार्मासिस्टों ने दवाओं के सेवन की विधि भी समझाई।

यह भी पढ़े :- सुबह की धुप लेने से शरीर में आते है ये सकारात्मक बदलाव – Pratidin Rajdhani

उपाय
अदाणी फाउंडेशन की टीम द्वारा आयोजित स्वास्थ्य जागरूकता सत्र में डेंगू, मलेरिया, टाइफाइड, हड्डियों की कमजोरी और मौसमी रोगों से बचाव के उपाय बताए गए। डॉक्टरों ने नियमित स्वास्थ्य जांच की आवश्यकता पर भी बल दिया।

व्यवस्था
ग्राम खम्हारिया और आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों लोग शिविर स्थल पर पहुंचे। मौके पर सुव्यवस्थित पंजीकरण, जांच, परामर्श और दवा वितरण की व्यवस्था की गई थी। पानी, छाया और बैठने की समुचित व्यवस्था भी थी।

क्या कहा श्रीमती छतरी ने ?
शिविर का शुभारंभ ग्राम पंचायत खम्हारिया की सरपंच श्रीमती सरोज छतरी द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर अदाणी फाउंडेशन के प्रतिनिधि, पंचायत सदस्य, मेडिकल टीम और ग्राम के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। ग्राम खम्हारिया की सरपंच श्रीमती सरोज छतरी ने कहा, “अदाणी फाउंडेशन के इस प्रयास से गांव के लोगों को बड़ी सुविधा मिली है। हम चाहते हैं कि ऐसे शिविर हर वर्ष आयोजित हों।” अदाणी फाउंडेशन के एक स्थानीय अधिकारी ने कहा, “हमारा उद्देश्य केवल उपचार देना नहीं, बल्कि लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। भविष्य में हम अन्य गांवों में भी ऐसे शिविर आयोजित करेंगे।”

शिविर की सफलता में अदाणी फाउंडेशन की टीम, ग्राम पंचायत और स्वयंसेवकों का समन्वय सराहनीय रहा। यह आयोजन न केवल चिकित्सा सुविधा का माध्यम बना, बल्कि गांव में स्वास्थ्य, स्वच्छता और जागरूकता का वातावरण भी तैयार कर गया।

Raipur News, Chhattisgarh News, Epaper, Daily Hindi Morning Newspaper – Pratidin Rajdhani – प्रतिदिन राजधानी

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper