छत्तीसगढ़

ABVP : प्रदेश कार्यकारिणी बैठक का भव्य शुभारंभ

कोरबा:-
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छत्तीसगढ़ प्रदेश की दो दिवसीय प्रदेश कार्यकारिणी बैठक का शुभारंभ मां सर्वमंगला की नगरी कटघोरा (जिला कोरबा) में स्थित अग्रसेन भवन में हुआ। यह बैठक 12 एवं 13 अक्टूबर को आयोजित की जा रही है, जिसमें प्रदेश के सभी जिलों से आए जिला संयोजक, विभाग संयोजक एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सहित कुल 110 कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यह बैठक आगामी कार्य की कार्ययोजना निर्धारण, प्रदेश के शैक्षणिक-सामाजिक परिदृश्य पर गहन चर्चा के उद्देश्य से आयोजित की गई है।

कैसे हुआ शुभारंभ?
बैठक का शुभारंभ क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री चैटस सुखाड़िया, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अमित बघेल, प्रदेश मंत्री श्री यज्ञदत्त वर्मा एवं प्रदेश संगठन मंत्री श्री महेश साकेत जी द्वारा माता सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद जी के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर तथा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि —
“अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का प्रत्येक कार्यकर्ता समाज और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ कार्य करता है। इस सत्र की सदस्यता के लिए सभी कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं। आने वाले समय में हमें यह भी सुनिश्चित करना है कि जो विद्यार्थी नियमित रूप से अपनी कक्षाओं में उपस्थित नहीं होते, वे कैसे नियमित रूप से कक्षाओं में आएं हमे इस दिशा में हमें कार्य करना होगा। छात्रावासों में विद्यार्थियों को होने वाली समस्याओं को जानने और समाधान के लिए हमें छात्रावास सर्वेक्षण अभियान चलाना है । साथ ही, हमें अपने सभी आयामों और गतिविधियों को विद्यार्थियों के बीच लेकर जाना है। प्रदेश के प्रत्येक शिक्षण संस्थान में सकारात्मक वातावरण बनाकर विद्यार्थी परिषद की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना ही हमारा लक्ष्य होना चाहिए।”

यह भी पढ़े :- शराबबंदी की कसमें खाने वाली भाजपा ने खोला दुगुनी शराब दुकाने – Pratidin Rajdhani

प्रदेश मंत्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि —
“गीदम जैसी जगह पर भी हमने भव्य रूप से मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह का आयोजन किया। पूरे प्रदेश में भारत माता की जय के नारों के साथ तिरंगा यात्रा का सफल आयोजन किया गया। इस सत्र 2024-25 में हमने पूरे प्रदेश में 1,91,086 सदस्यताएँ की हैं, जो अपने आप में गर्व का विषय है।

क्षेत्रीय संगठन मंत्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि –
“यह प्रदेश कार्यकारिणी बैठक छत्तीसगढ़ प्रदेश की सबसे महत्वपूर्ण बैठक है, जो हमारे प्रदेश के कार्य की दिशा और दशा तय करती है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रेडियो के जमाने में शुरू हुई थी, और आज 5G के युग में भी आधुनिकता को साथ लेकर निरंतर प्रगति के मार्ग पर अग्रसर है। यह वर्ष राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी वर्ष है, इसलिए इस अवसर पर हम सभी को और अधिक उत्साह, समर्पण एवं संकल्प के साथ कार्य करना चाहिए।”

इस बैठक में सदस्यता अभियान, वर्तमान शैक्षणिक एवं सामाजिक परिदृश्य, परिसर चलो अभियान, विश्वविद्यालय स्तर पर आंदोलन, प्रांत अधिवेशन की तैयारी, केंद्रीय प्रवास योजना, आगामी सत्र की कार्ययोजना एवं संगठन विस्तार जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा की होगी। दो दिवसीय बैठक का समापन कल शाम को होगा।

Raipur News, Chhattisgarh News, Epaper, Daily Hindi Morning Newspaper – Pratidin Rajdhani – प्रतिदिन राजधानी

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper