एक दीया श्रीराम के नाम फाफाडीह नाका पर निःशुल्क दीया और रंगोली वितरण
एक दीया श्रीराम के नाम फाफाडीह नाका पर निःशुल्क दीया और रंगोली वितरण

रायपुर :- सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ इकाई द्वारा रायपुर के फाफाडीह नाका में निशुल्क दीया एवम रंगोली वितरण का आयोजन रखा गया था |
स्वीफ्ट कार द्वारा ट्रैफिक आरक्षक को जान से मारने का प्रयास – Pratidin Rajdhani

जिसमें सिंधी काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने बताया बड़ी संख्या में नागरिकों ने जयश्रीराम के नारे लगाए एवम बहुत से लोगों ने दीए लेते ही माथा पर लगाया और कहा पहला दीया हम मंदिर में जलाएंगे महिला विंग अध्यक्ष काजल सचदेव ने कहा बड़ी संख्या में रंगोली और दीया वितरण किया जा रहा है समाजसेवी किशोर आहूजा ने कहा दिवाली के पूर्व सबके घर में रोशनी हो और सभी खुश रहे

इस अवसर पर सिंधी काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ महिला विंग अध्यक्ष काजल सचदेव मुखी अछूमल गावरी श्रीचंद लखवानी किशोर आहूजा जतिन नचरानी नरसा लालवानी सुरेश सचदेव नितिन कृष्णानी धनेश मटलानी रितेश वाधवा तेजकुमार बजाज निलेश तारवानी सुमित आठवानी उपस्थित थे

