छत्तीसगढ़देश-विदेशविशेष

डॉ. अदिति सिंह त्वचा रोग विशेषज्ञ ने आबू धाबी में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में पेपर प्रस्तुत किया

डॉ. अदिति सिंह त्वचा रोग विशेषज्ञ ने आबू धाबी में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में पेपर प्रस्तुत किया

रायपुर :- डॉ. अदिति सिंह त्वचा विशेषज्ञ और चर्म रोग विभाग की एचओडी जिला अस्पताल पंडरी रायपुर द्वारा आबू धाबी में आयोजित इंटरनेशनल सोसाइटी ऑफ डर्मेटोलॉजिक एंड एस्थेटिक सर्जरी ”ISDS” के सम्मेलन में पेपर प्रस्तुत किया गया।

भूपेश को भाजपा सरकार की नक्सल नीति पर टिप्पणी का नैतिक अधिकार नहीं : संतोष पाण्डेय – Pratidin Rajdhani

एमिरेट्स स्कॉलर सेंटर फॉर रिसर्च एंड स्टडीज़ (ESCRS) एमिरेट्स साइंस एंड रिसर्च फ़ाउंडेशन की एक सहायक संस्था है और यह संयुक्त अरब अमीरात का पहला विशिष्ट वैज्ञानिक केंद्र है जो अनुसंधान सारांशों और वैज्ञानिक अध्ययनों को अनुक्रमित करने प्रकाशित करने और बढ़ावा देने के लिए समर्पित है। यह केंद्र महत्वाकांक्षी शताब्दी 2071 विजन को प्राप्त करने के लिए नेतृत्व के दूरदर्शी मार्गदर्शन में संचालित होता है जो कुशल प्रतिभाओं के नेतृत्व में ज्ञान-आधारित विविध अर्थव्यवस्था के निर्माण के लिए वैज्ञानिक अनुसंधान और विकास का लाभ उपलब्ध कराने पर ज़ोर देता है। इसी संस्था के अंतर्गत यूएई में इंटरनेशनल सोसाइटी ऑफ डर्मेटोलॉजिक एंड एस्थेटिक सर्जरी का चवालिसवें सम्मेलन 16 से 18 अक्टूबर तक आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में डॉ. अदिति सिंह त्वचा विशेषज्ञ और चर्म रोग विभाग की एचओडी जिला अस्पताल पंडरी रायपुर द्वारा “Vitamin D in anti aging: How promising is it ?” शीर्षक से एक पेपर प्रस्तुत किया गया।
डॉ. अदिति सिंह ने सम्मेलन में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व किया। डॉ. अदिति सिंह को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर व्याख्यान देने के लिए पूरे भारत की शीर्ष 7 महिला त्वचा विशेषज्ञों में से चुना गया। उपस्थित विशेषज्ञों एवं प्रतिभागियों ने डॉ. अदिति सिंह के पेपर की विशिष्ट रूप से सराहना करते हुए अत्यंत लाभकारी बताया। उल्लेखनीय है कि सम्मेलन में विभिन्न देशों के 100 से अधिक वक्ताओं ने भाग लिया। सम्मेलन में जर्मनी अमेरिका थाईलैंड फिलीपींस फ्रांस स्पेन ग्रीस कुवैत सहित कई देशों के त्वचा विशेषज्ञ वहां मौजूद थे।

Raipur News, Chhattisgarh News, Epaper, Daily Hindi Morning Newspaper – Pratidin Rajdhani – प्रतिदिन राजधानी

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper