छत्तीसगढ़सरकारी

महापौर मीनल चौबे ने दीपावली पश्चात सफाई व्यवस्था का किया औचक निरीक्षण,

मोतीबाग चौक मार्ग पर उर्स पाक आयोजन समाप्ति पश्चात भी सड़क पर लग रही अस्थायी दुकानों को यातायात जाम दूर करने तत्काल सड़क से हटाने दिए निर्देश

रायपुर -आज रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने दीपावली पर्व के पश्चात राजधानी शहर की सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया।


महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने दीपावली पश्चात शहर में सफाई व्यवस्था के औचक निरीक्षण के दौरान शास्त्री बाजार क्षेत्र और अन्य स्थानों में कचरा और गन्दगी यहां – वहाँ फैली देखी, तो इसे लेकर महापौर ने सम्बंधित जोन कमिश्नरों और जोन स्वास्थ्य अधिकारियों को दीपावली पश्चात लचर सफाई व्यवस्था विभिन्न स्थानों पर मिलने पर अपनी गहन नाराजगी व्यक्त की और विभिन्न बाजारों और मुख्य मार्गो से कचरे के ढेर और गन्दगी तत्काल हटवाकर वहाँ जनहित में जनस्वास्थ्यसुरक्षा बाबत स्वच्छता कायम करना सुनिश्चित करने निर्देशित किया है.

डॉ. अदिति सिंह त्वचा रोग विशेषज्ञ ने आबू धाबी में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में पेपर प्रस्तुत किया – Pratidin Rajdhani

महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने मोतीबाग के सामने मुख्य मार्ग में उर्स के आयोजन की समाप्ति के पश्चात भी सड़क पर लगाकर रखी गयी पूरी तरह अस्थायी दुकानों को जनहित में जनसुविधा हेतु इस कारण यातायात जाम की समस्या दूर करने तत्काल सड़क सीमा से हटाने सम्बंधित नगर निगम अधिकारियों को निर्देशित किया है।

Raipur News, Chhattisgarh News, Epaper, Daily Hindi Morning Newspaper – Pratidin Rajdhani – प्रतिदिन राजधानी

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button