छत्तीसगढ़

विधायक मोतीलाल साहू ने छठ पूजा पर्व हेतु सड्डू तालाब में करवायी सफाई

विधायक मोतीलाल साहू ने छठ पूजा पर्व हेतु सड्डू तालाब में छठ महापर्व आयोजन समिति के सहयोग से नगर निगम जोन 9 द्वारा करवायी गयी सफाई व्यवस्था का किया प्रत्यक्ष निरीक्षण

रायपुर- आज रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 9 के अंतर्गत कुशाभाऊ ठाकरे वार्ड क्रमांक 7 क्षेत्र अंतर्गत सड्डू तालाब में नगर निगम जोन क्रमांक 9 द्वारा सूर्य छठ पूजा पर्व पर सड्डू तालाब छठ महापर्व आयोजन समिति के सहयोग से चलाये गए विशेष सफाई अभियान का प्रत्यक्ष निरीक्षण नगर निगम एमआईसी सदस्य श्री खेम कुमार सेन, पार्षद श्रीमती सावित्री धीवर, सड्डू तालाब छठ महापर्व आयोजन समिति के पदाधिकारियों सहित जोन 9 जोन कमिश्नर श्री अंशुल शर्मा सीनियर, कार्यपालन अभियंता श्री शरद ध्रुव, सहायक अभियंता श्री सन्दीप तिवारी, उप अभियंता श्री अतुल बंसल, जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री बारोन बंजारे, स्वच्छता निरीक्षक श्री भोला तिवारी की उपस्थिति में किया.रायपुर ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहू ने नगर निगम द्वारा छठ महापर्व आयोजन समिति के साथ मिलकर सड्डू तालाब में करवाई गयी सफाई व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया.

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छठ पर्व की दी हार्दिक शुभकामनाएँ, – Pratidin Rajdhani

निरीक्षण के दौरान रायपुर ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहू ने सभी भक्तजनों को सूर्य छठ पूजा पर्व पर हार्दिक शुभकामनायें दी हैँ.
रायपुर ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहू ने नगर निगम जोन 9 द्वारा छठ महापर्व आयोजन समिति के साथ मिलकर की गयी सम्पूर्ण सड्डू तालाब क्षेत्र में समुचित प्रकाश व्यवस्था पर निरीक्षण के दौरान संतोष व्यक्त किया.
साथ ही सड्डू तालाब के सभी घाटों को सुव्यवस्थित करने का कार्य सड्डू तालाब महापर्व आयोजन समिति के सभी पदाधिकारियों के साथ सहयोग करते हुए नगर निगम जोन 9 द्वारा करवाया गया है. इस कार्य पर भी ग्रामीण विधायक ने संतोष व्यक्त किया है. सड्डू तालाब के समीप नालियों का गन्दा पानी सड़क पर बहने की नागरिकों द्वारा निरीक्षण के दौरान की गयी जनशिकायत पर रायपुर ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहू ने नगर निगम जोन 9 जोन कमिश्नर श्री अंशुल शर्मा सीनियर को सम्बंधित स्थल का प्रत्यक्ष निरीक्षण कर समस्या का शीघ्र समाधान करवाने कहा है.

Raipur News, Chhattisgarh News, Epaper, Daily Hindi Morning Newspaper – Pratidin Rajdhani – प्रतिदिन राजधानी

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper