मनोरंजन
Trending

क्या 52 की उम्र में फिर दुल्हन बनीं महिमा चौधरी ? जानिए कौन है दूल्हा?

महिमा चौधरी ने लाल रंग की दूल्हन वाली साड़ी पहनी है। वह बिल्कुल नई दुल्हन की तरह सजी-संवरी नजर आ रही हैं। वह वायरल वीडियो में कहती हैं, ‘ये लोग बाराती हैं।’ एक आदमी उनके पास खड़ा है। जो की दूल्हे के गेटअप में है। दोनों साथ में फोटो भी क्लिक करवा रहे हैं। आखिरी कौन है महिमा के साथ खड़ा शख्स?
महिमा चौधरी ने असल में शादी नहीं की है। वह अपनी अपकमिंग फिल्म ‘दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी’ का प्रमोशन कर रही हैं। इसी वजह से दुल्हन बनी हैं। दूल्हे के रूप में संजय मिश्रा नजर आ रहे हैं। दोनों फिल्म में जोड़े के तौर पर नजर आएंगे। इसी फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में यह पूरा फोटोशूट चल रहा है। पैपराजी भी जमकर संजय और महिमा के फोटो खींच रहे हैं।

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button