देश-विदेशधर्म

ननकाना साहिब के लिए रवाना हुए 170 सिख श्रद्धालु

नई दिल्ली । राजधानी दिल्ली स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब से सोमवार को 170 सिख श्रद्धालुओं का जत्था गुरु नानक देव के जन्मस्थान श्री ननकाना साहिब के लिए रवाना हुआ। इस अवसर पर दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (डीएसजीएमसी) के महासचिव जगदीप सिंह कहलों सहित कई सदस्य मौजूद रहे। श्रद्धालु हसन अबदाल स्थित गुरुद्वारा पंजा साहिब के दर्शन भी करेंगे। जत्थे को रवाना करने से पहले डीएसजीएमसी के पदाधिकारियों और श्रद्धालुओं ने विशेष अरदास में हिस्सा लिया।

जगदीप सिंह कहलों ने बताया कि इस बार गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को लेकर देशभर में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। 5 नवंबर को मनाए जाने वाले इस पावन पर्व पर भारत से करीब 21,006 श्रद्धालुओं को पाकिस्तान सरकार की ओर से वीजा जारी किया गया है।

कहलों ने कहा कि यह भारत सरकार के प्रयासों का परिणाम है कि मौजूदा परिस्थितियों के बावजूद श्रद्धालुओं को पाकिस्तान यात्रा की अनुमति मिल पाई है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री हमेशा से सिख धर्म के प्रति विशेष श्रद्धा रखते हैं। वे कई अवसरों पर रकाबगंज, शीशगंज और बंगला साहिब गुरुद्वारों में मत्था टेकने भी पहुंचे हैं।

कहलों ने बताया कि प्रधानमंत्री ने गुरु तेग बहादुर जी की साढ़े तीन सौवीं शहादत शताब्दी में भी भाग लेने की इच्छा जताई थी, जो उनके सिख धर्म के प्रति सच्चे जुड़ाव को दर्शाता है। श्रद्धालुओं के इस जत्थे को शुभकामनाओं के साथ रवाना किया गया, ताकि वे ननकाना साहिब और पंजा साहिब में मत्था टेककर गुरु नानक देव जी के उपदेशों को आत्मसात कर सकें।

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका