देश-विदेश
Trending

BIG NEWS: दर्दनाक हादसा: गंगा स्नान करने जा रहे छह श्रद्धालुओं की ट्रेन की चपेट में आकार मौत

वाराणसी । उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में आज सुबह चुनार जंक्शन पर ट्रेन से उतरकर लाइन पार करते समय छह यात्रियों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद स्टेशन पर हड़कंप मच गया। मृतकों के शव देखकर लोगों के होश उड़ गए।
सुबह लगभग सवा नौ बजे यह ट्रेन यात्री गोमो प्रयागराज एक्सप्रेस से उतरकर गलत दिशा से लाइन पार कर रहे थे। इसी दौरान प्लेटफॉर्म नंबर तीन से गुजर रही कालका मेल की चपेट में आ गए।
बताया जा रहा है कि सभी गंगा स्नान करने के लिए दक्षिणाचंल से आ रहे थे। घटना में शवों के चिथड़े उड़ गए। मौके पर शव देखकर लोगों का कलेजा दहल उठा।
हादसे में मृत परिवारों में कोहराम मचा है। परिजनों में चीख- पुकार मची है। महिलाओं का बिलखना देख स्टेशन पर मौजूद लोगों की भी आंखें भर आईं।
छह लोगों की मौत की घटना के बाद चुनार जंक्शन पर एसडीएम, अपर पुलिस अधीक्षक पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी जुटाई।

Back to top button