RADA
टेक्नोलॉजी
Trending

रायपुर में शंकरा हुंडई ने किया नई “हुंडई वेन्यू” का शानदार लॉन्च

रायपुर।  विगत 10 वर्षों से रायपुरवासियों की सेवा में समर्पित और शहर की अति प्रतिष्ठित ऑटोमोबाइल डीलरशिप, शंकरा हुंडई ने भाटागाँव स्थित अपने शोरूम में हुंडई की नई और उन्नत सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी “वेन्यू” का सफल और भव्य लांच किया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

​इस विशेष लॉन्च कार्यक्रम में, शंकरा हुंडई परिवार से डायरेक्टर श्री कैलाश मध्यानी, श्री गौरव मध्यानी, श्री श्रेष्ठ मध्यानी, और सुश्री वंशिका मध्यानी उपस्थित थे। उन्होंने इस अवसर पर आए सभी गणमान्य व्यक्तियों और ग्राहकों का स्वागत किया।

​कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए मुख्य अतिथियों के रूप में श्री स्वप्निल देवांगन (सर्कल हेड, भारतीय स्टेट बैंक) और श्री कृष्णा सोनकर (पार्षद, बामन राव लाखे वार्ड) ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई और नई वेन्यू को लॉन्च किया।

​कार्यक्रम का सफल संचालन शंकरा हुंडई के जनरल मैनेजर घनश्याम सोनी द्वारा किया गया। उन्होंने इस अवसर पर बताया कि हुंडई ने इस बार नई वेन्यू में कई आधारभूत और क्रांतिकारी परिवर्तन किए हैं, जो इसे सेगमेंट में सर्वश्रेष्ठ बनाते हैं।

​प्रमुख विशेषताएँ और तकनीकी अपग्रेड:

जनरल मैनेजर श्री सोनी ने नई वेन्यू की मुख्य खूबियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह अब डीज़ल इंजन में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के विकल्प के साथ उपलब्ध है। इसके अलावा, इसमें कई अत्याधुनिक फीचर्स शामिल किए गए हैं, जिनमें वॉइस इनेबल्ड सनरूफ़, एडास लेवल- 2, और एक विशाल 12.3 इंच कनेक्टिंग स्मार्ट इंफोटेनमेंट सिस्टम विथ एमआईडी शामिल हैं, जो ड्राइविंग अनुभव को और भी शानदार और सुरक्षित बनाते हैं।
​नई हुंडई वेन्यू की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत  7,89,900 निर्धारित की गई है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका