छत्तीसगढ़
Trending

राष्ट्रीय गीत वन्देमातरम् 150वीं वर्षगांठ : रायपुर नगर निगम में गूंजा वन्देमातरम्

रायपुर। केन्द्र सरकार, छत्तीसगढ़ शासन के निर्देश अनुसार आज 7 नवम्बर 2025 को रायपुर नगर पालिक निगम मुख्यालय भवन महात्मा गाँधी सदन के चतुर्थ तल पर स्थित निगम सामान्य सभा सभागार में राष्ट्रीय गीत वन्देमातरम की 150 वीं वर्षगांठ पर राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली से भारत गणराज्य के  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रेरक उदबोधन और संगीत कलाकारों की संगीतमय लयबद्ध सुमधुर प्रस्तुति को रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर मीनल चौबे, सभापति सूर्यकान्त राठौड़, आयुक्त विश्वदीप, अपर आयुक्त स्वास्थ्य विनोद पाण्डेय, अपर आयुक्त सामान्य प्रशासन विभाग कृष्णा खटिक, मुख्य अभियंता यू. के. धलेन्द्र, नगर निगम मुख्यालय भवन के विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों, सभी 10 जोन कार्यालयों में जोन अध्यक्ष, पार्षदों, जोन कमिश्नरों, कार्यपालन अभियंताओं, जोन के अधिकारियों, कर्मचारियों ने लाइव सुना और लाइव आयोजन के अंत में भारत गणराज्य के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीजी की अपील पर उनके साथ राष्ट्रीय गीत वन्देमातरम का सामूहिक जयघोष किया।

Back to top button
📰 E-Paper