
नई दिल्ली। वित्त मंत्रालय ने दूसरी तिमाही और छमाही वित्तीय प्रदर्शन की समीक्षा के लिए आज बुधवार को सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (पीएसबी) के प्रमुखों की बैठक बुलाई है। बैठक की अध्यक्षता वित्तीय सेवा सचिव एम नागराजू करेंगे। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पिछले सप्ताह कहा था कि देश को बड़े और विश्वस्तरीय बैंकों की जरूरत है और इस संबंध में रिजर्व बैंक और ऋणदाताओं के बीच बातचीत चल रही है। इसके बाद यह पहली बैठक है। वित्त मंत्री ने कहा था, “सरकार इस पर विचार कर रही है और काम शुरू हो चुका है। हम आरबीआई के साथ चर्चा कर रहे हैं। हम बैंकों के साथ भी बातचीत कर कर रहे हैं।”
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सूत्रों के अनुसार, आज 12 नवंबर को सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के साथ होने वाली समीक्षा बैठक में उनके वित्तीय आंकड़ों के अलावा सरकार की प्रमुख योजनाओं की प्रगति पर भी चर्चा होगी। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 49,456 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड लाभ हासिल किया। दो बैंकों के आंकड़ों में गिरावट के बावजूद सरकारी बैंकों के मुनाफे में सालाना आधार पर 9 प्रतिशत की वृद्धि दिखी है।

