RADA
छत्तीसगढ़
Trending

केदार गुप्ता स्वदेशी मेला रायपुर के संयोजक बने

रायपुर। भारतीय विपणन विकास केन्द्र द्वारा प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी स्वदेशी मेला रायपुर 2025-26 का आयोजन दिनांक 18 से 25 दिसंबर 2025 को साईंस काॅलेज मैदान, में संपन्न होगा। प्रदेश में संपन्न होने वाले प्रतिष्ठित स्वदेशी मेले का लोग वर्षभर इंतजार करते है। जिसमें विविध स्वदेशी वस्तुओं के स्टाल लगते है। सुई से लेकर बड़े मशीनरी स्तर की सभी वस्तुएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध होती है। प्रतिदिन विविध प्रतियोगिताएं जिसमे मेंहदी प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता, समूह नृत्य प्रतियोगिता जैसी अनेकों प्रतियोगिताओं में हजारों प्रतिभावान लोगों को एक मंच दिया जाता है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

विभिन्न राज्यों की संस्कृति को प्रस्तुत करने की भी एक अभिनव पहल मेले के आयोजन के दौरान की जाती है जिसमें छत्तीसगढ़ गुजरात, राजस्थान, पंजाब, उड़ीसा, आंध्रा व अन्य राज्यों की प्रस्तुति सांस्कृतिक कार्यक्रम और राज्यों के प्रसिद्ध खान–पान के स्टाल लगाए जाते है। लोकनृत्य लोक संस्कृति छत्तीसगढ़ के पारम्परिक कला को मंच पर कलाकार प्रतिदिन प्रस्तुत करते है। स्वदेशी का भाव लिए स्वदेशी को बढ़ावा देने 350 से अधिक विविध स्टाल मेले में सम्मिलित हो रहे। प्रतिदिन समसामयिक विषयों पर संगोष्ठी का आयोजन भी इस दौरान किया जाएगा। जिसमें विषय विशेषज्ञ संबंधित विषय पर चर्चा के दौरान उपस्थित रहेंगे।
इस वर्ष स्वदेशी मेला रायपुर के मेला _संयोजक केदार गुप्ता (अध्यक्ष–एपेक्स बैंक) सह संयोजक जसप्रीत सिंह सलूजा (कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष –छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज) एवं मनीषा सिंह (समाज सेवी) एवं स्वागत समिति सचिव अमरजीत सिंह छाबड़ा ,मेला महिला प्रमुख  आरती दुबे ,सह महिला प्रमुख  सीमा शर्मा_ को बनाया गया है।

इस अवसर पर स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत संयोजक जगदीश पटेल, समाज सेवी उमेश अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल, प्रवीण मैशेरी प्रांत मेला प्रमुख अमर बंसल, प्रांत सह संयोजक  शीला शर्मा एवं इंदिरा जैन, विवेक बर्धन,सुधीर फौजदार, प्रवीण देवड़ा,विनय शर्मा, बिहारी होतवानी, अश्विन प्रभाकर,दिग्विजय भाकरे सुचित्रा बर्धन, निधि झा, शकुंतला श्रीवास, अर्चना भाकरे , उमा शुक्ला, रेहाना खान, सुनीता चंसोरिया, सुनीता पाठक, निशा संमदुलकर, अर्चना वोरा,डॉक्टर इला गुप्ता,सीमा कटंककार खुशबू शर्मा ,लक्ष्मी जीलहरे ,सविता मौर्या अंजलि देशपांडे, राजमोहन बाग, राहुल देव पंत,बलदेव देवांगन, नामित साहू,चिराग यादव स्वदेशी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका