RADA
छत्तीसगढ़
Trending

संत शिरोमणि सांई चाण्ड्रुराम साहिब जी कि पुण्य स्मरण सभा व अस्थि कलश दर्शन कार्यक्रम सम्पन्न  

रायपुर । सिन्धी समाज के महान सन्त पुज्य शिव शान्ती आश्रम लखनऊ के पिठाधिश्वर मर्यादा पुरुषोत्तम सन्त सांई चाण्ड्रुराम साहिब जी कि 12 नवम्बर, बुधवार को सुबह 9 बजे पूज्य शदाणी दरबार व 11 बजे से अटल बिहारी वाजपेई सभागृह रायपुर में पुण्य स्मरण सभा व अस्थि कलश दर्शन का कार्यक्रम रखा गया था ।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संत जी के अनुयाई व समाज के लोगों ने सभा में शामिल होकर पुष्पांजलि अर्पित की। संत बाबा आसूदाराम सेवा समिति रायपुर प्रमुख राजेश अठवानी व श्रीचंद काछेला ने जानकारी देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री   विष्णु देव साय  ने पत्र द्वारा अपनी शोक संवेदना व्यक्त किया है।

सभा कार्यक्रम में मुख्य रुप से पूज्य शदाणी रायपुर के सन्त सांई युधिष्ठिर लाल साहिब जी, सांई उदय लाल साहिब जी, सांई जल कुमार मसंद, छत्तीसगढ़ सिन्धु साधु मण्डल, बाबा गरिबदास सेवा मण्डल, प्रेम प्रकाश आश्रम, एस एस डी धाम, बाबा जुगतराम मिशन, बाबा गुरमुख दास सेवा समिति, पुज्य गोदड़ी धाम से अम्मा मिरा देवी जी व पवन प्रितवानी, मोवा गुरुद्वारा, सिन्धु डाक्टर फोरम, संस्था बढते कदम, महावीर नगर सिन्धी पंचायत, सन्त कवंरराम नगर युवा परिषद, सन्त कवंरराम सेवा समिति कटोरा तलाब, शहर व छत्तीसगढ़ प्रदेश कि सभी सिन्धी पंचायतों कि संगत के अलावा सभा में विशेष रुप से शिक्षा मंत्री  टंकराम  वर्मा, विधायक  पुरन्दर मिश्रा, भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अध्यक्ष  रमेश ठाकुर, पूर्व विधायक  श्रीचंद सुंदरानी,  कुलदीप जुनेजा,  अमीत चिमनानी, समाज सेवी   प्रेम प्रकाश मध्यानी,  सुरेश मिरघानी,  अमीत जिवन,  लधाराम नैनवानी,  चेतन तारवानी व अन्य समाजसेवी संस्थाओं के सदस्यों व नगर वासियों ने सभा में पधार कर अस्थि कलश के दर्शन कर पुष्पांजलि अर्पित की।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका