RADA
छत्तीसगढ़
Trending

राजधानी रायपुर के इन वार्डों में आज नहीं आएगा पानी, निगम ने बताई ये वजह

रायपुर । रायपुर नगर पालिकनिगम जोन क्रमांक 9 जोन कमिश्नर  अंशुल शर्मा सीनियर ने जानकारी दी है कि रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 9 जल विभाग द्वारा आज  14 नवम्बर 2025 को प्रातः जलापूर्ति के पश्चात सुबह 7 बजे से अवन्ति विहार ओवरहेड टैंक में डिस्ट्रिब्यूशन वाल बदलने का कार्य किया जायेगा. कार्य के दौरान नेताजी सुभाषचन्द्र बोस वार्ड क्रमांक 31 और महर्षि वाल्मीकि वार्ड क्रमांक 32 के क्षेत्र में जलापूर्ति व्यवस्था प्रभावित रहेगी और कार्य पूर्णता उपरांत जलापूर्ति व्यवस्था यथावत रहेगी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जल विभाग के कार्यपालन अभियंता नरसिंग फरेंद्र ने बताया कि अवंतिविहार पानी टंकी में सिंगल डिस्ट्रीब्यूशन वाल्व लगा हुआ है, इसे डबल वाल्व करने का कार्य जोन स्तर पर किया जाएगा. शहर के अवंतिविहार ओवर हेड टैंक में शुक्रवार को डिस्ट्रीब्यूशन वाल्व बदलने का कार्य किया जाएगा, कार्य के दौरान नगर निगम जोन के नेताजी सुभाषचंद्र बोस वार्ड और महर्षि वाल्मिकी वार्ड क्षेत्र में जल आपूर्ति व्यवस्था बाधित रहेगी. कार्य पूरा होने के बाद शनिवार की सुबह से संबंधित वार्डों में जल आपूर्ति व्यवस्था यथावत रहेगी.

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका