
बिहार। विधानसभा चुनाव में सभी 243 सीटों के नतीजे आ चुके हैं। बिहार राज्य की 243 सीटों में से सबसे ज्यादा बीजेपी ने 89 सीटें जीती हैं। वहीं सहयोगी दल जनता दल यूनाइटेड को 85 सीटें मिली हैं
बिहार चुनाव नतीजे: एनडीए की बड़ी जीत, भाजपा सबसे बड़ी पार्टी
बिहार विधानसभा चुनाव के अंतिम नतीजे शुक्रवार को चुनाव आयोग ने जारी कर दिए। इस बार भी सत्ता पर काबिज एनडीए ने शानदार जीत दर्ज की है। गठबंधन की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी ने सबसे ज्यादा सीटें जीतीं, जबकि उसके सहयोगी जदयू दूसरे नंबर पर रही।
भारतीय जनता पार्टी- 89
जनता दल (यूनाइटेड)- 85
राष्ट्रीय जनता दल- 25
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास)– 19
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस– 6
एआईएमआईएम– 5
हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (से.)– 5
राष्ट्रीय लोक मोर्चा– 4
सीपीआई (एमएल) (लिबरेशन)– 2
इंडियन इंक्लूसिव पार्टी– 1
सीपीआई (एम)– 1

