RADA
लाइफ स्टाइल
Trending

ठण्ड के मौसम में इस तरह करें मेड‍िटेशन, बढ़ेगी एनर्जी और नहीं महसूस होगी थकान

सर्दियों में ठंडी हवा, धूप की कमी और शरीर में एनर्जी की कमी से अक्सर लोग थकान और आलस्य जैसे लक्षण महसूस करते हैं। इस समय शरीर का इम्यून सिस्टम कमजोर हो सकता है, जिससे मेंटल स्‍ट्रेस और शारीरिक कमजोरी भी महसूस होती है। ऐसे में मेडिटेशन एक असरदार उपाय हो सकता है, जो न केवल मेंटल स्‍ट्रेस को कम करेगा, बल्कि आपकी एनर्जी को भी बढ़ाएगा। सर्दियों में मेडिटेशन की प्रैक्‍ट‍िस करने से आप ताजगी महसूस करेंगे और थकान से छुटकारा पा सकते हैं। आइए जानते हैं सर्दियों में मेडिटेशन करने के कुछ खास तरीके, जिनसे आपकी एनर्जी बढ़ेगी और थकान नहीं होगी। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने लखनऊ के रवींद्र योगा क्लीनिक के योगा एक्सपर्ट डॉ रवींद्र कुमार श्रीवास्तव से बात की।
सही समय तय करें-
सर्दियों में ठंड का असर आपके शरीर और मन दोनों पर पड़ता है। इस दौरान सुबह और शाम में, मेडिटेशन (Meditation) करना ज्यादा फायदेमंद होता है। सुबह का समय शरीर के लिए अच्छा होता है क्योंकि रातभर के आराम के बाद शरीर ताजगी महसूस करता है। सर्दियों में जब ऊर्जा कम महसूस हो, तो ध्यान के दौरान सकारात्मक विचारों को मन में लाने की कोशिश करें।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सही जगह को चुनें-
आप सुबह उठकर, कमरे की हल्की रोशनी में मेडिटेशन कर सकते हैं, ताकि ठंडी हवा और अंधेरे से बचा जा सके। शांत और गर्म वातावरण में मेडिटेशन करने से आपका मन और शरीर दोनों आरामदायक महसूस करते हैं। इसलिए, अगर आप बाहर बैठकर ध्यान लगाना चाहते हैं, तो गर्म कंबल का इस्तेमाल करें और ध्यान करें।

सही मुद्रा में मेडिटेशन करें-
सर्दियों में शरीर की गर्मी बनाए रखने के लिए सही मुद्रा में बैठना बहुत जरूरी है। ध्यान करने के लिए एक आरामदायक आसन चुनें जैसे कि पद्मासन या सुखासन। अगर आप जमीन पर बैठकर ध्यान कर रहे हैं, तो एक गर्म कंबल का इस्‍तेमाल करें ताकि ठंड से बच सकें। साथ ही, सुनिश्चित करें कि आपकी स्‍पाइन सीधी हो, ताकि आपके शरीर में एनर्जी का फ्लो ठीक से हो सके।

अनुलोम-विलोम करें-
सर्दियों में ठंडी हवा से बचने के लिए प्राणायाम एक अच्छा विकल्प हो सकता है। प्राणायाम से शरीर में ताजगी और ऊर्जा बनी रहती है। खासतौर से अनुलोम-विलोम प्राणायाम को सुबह और शाम के समय किया जा सकता है। यह आपके श्वास को कंट्रोल करने में मदद करता है। अनुलोम-विलोम करने से शरीर में ऑक्सीजन लेवल बढ़ता है, जिससे एनर्जी बढ़ती है और थकान दूर होती है।

शरीर को आराम भी दें-
सर्दियों में शरीर को आराम देना और गरमाहट बनाए रखना बेहद जरूरी होता है। मेड‍िटेशन करने से पहले शरीर को आराम की जरूरत होती है। सर्दियों में गर्म स्नान करने से आप पूरी तरह से आराम महसूस कर सकते हैं, जिससे ध्यान करते समय आपका मन और शरीर पूरी तरह से शांत और केंद्रित रहेगा।
सर्दियों में मेडिटेशन न केवल मानसिक शांति और एनर्जी के लिए जरूरी है, बल्कि यह शारीरिक स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाता है। इस मौसम में ठंड और आलस्य से बचने के लिए सही समय और मुद्रा के साथ ध्यान करना बेहद फायदेमंद हो सकता है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका