RADA
टेक्नोलॉजी
Trending

नवंबर के इस तारीख को आ रही है TATA की ये धांसू SUV, पेट्रोल-डीजल और इलेक्ट्रिक तीनों अवतारों में होगी लॉन्च

टाटा मोटर्स की सबसे सिम्बॉलिक एसयूवी में से एक, Tata Sierra एक बार फिर भारतीय सड़कों पर लौटने के लिए तैयार है। कंपनी ने पुष्टि की है कि नई सिएरा की मार्केट डेब्यू 25 नवंबर 2025 को होगी। इसे टाटा की एसयूवी लाइनअप में कर्व के ऊपर और हैरियर के नीचे पोजिशन किया जाएगा। नई सिएरा को दो वर्जन -आईसी इंजन और इलेक्ट्रिक में पेश किया जाएगा। टाटा ने हाल ही में सिएरा ईवी का पहला टीज़र जारी किया है, जिसमें इसका येलो कलर और क्लोज्ड फ्रंट फेसिया साफ दिखाई देता है। बिना ग्रिल वाला यह स्मूद फ्रंट हिस्सा इसकी इलेक्ट्रिक पहचान बताता है। इसके साथ ही बोनट के नीचे फैली हुई एलईडी डीआरएल स्ट्रिप, स्प्लिट हेडलैम्प्स, ब्लैक बंपर सेक्शन और सिल्वर स्किड प्लेट इसे फ्यूचरिस्टिक लुक देते हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आईसीई सिएरा का लुक

आईसीई वर्जन में पारंपरिक SUV लुक मिलेगा, जिसमें ब्लैक ग्रिल, मजबूत बॉडी क्लैडिंग और चौड़े डिजाइन एलिमेंट्स होंगे। दोनों ही वर्ज़न में समान एलॉय व्हील डिजाइन, फ्लश डोर हैंडल्स और स्क्वायरिश व्हील आर्चेस देखने को मिलेंगे। gaadiwaadi के मुताबिक, पिछले हिस्से में चौड़ी एलईडी लाइट बार, बॉक्सी टेलगेट और इंटीग्रेटेड रियर स्पॉइलर होंगे, जबकि ईवी वर्ज़न में कुछ खास एक्सेंट और बैजिंग से अंतर झलकेगा।

हाई-टेक और प्रीमियम केबिन
नई सिएरा का केबिन बेहद मॉडर्न और टेक्नोलॉजी-फोकस्ड है। इसमें तीन स्क्रीन- 12.3-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, सेंट्रल टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट यूनिट और पैसेंजर साइड इंफॉर्मेशन स्क्रीन का सेटअप दिया गया है। डैशबोर्ड पर लेयर्ड सरफेस, सॉफ्ट-टच मटेरियल्स, एम्बिएंट लाइटिंग और प्रीमियम अपहोल्स्ट्री मिलती है। साथ ही, इल्यूमिनेटेड लोगो वाला मल्टीफंक्शन स्टीयरिंग व्हील, ऑटो-डिमिंग IRVM, एडजस्टेबल हेडरेस्ट और बड़ा पैनोरमिक सनरूफ इसे और आकर्षक बनाते हैं।

इंजन और पावर ट्रेन
नई सिएरा में टाटा के नए 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल और डीज़ल इंजन मिल सकते हैं। ऐसी उम्मीद की जा रही है है कि पेट्रोल इंजन लगभग 168 PS पावर और 280 Nm टॉर्क देगा, साथ में मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स विकल्प भी है। इसका इलेक्ट्रिक वर्जन Harrier EV वाले प्लेटफॉर्म पर आधारित होगा, जिसमें दो बैटरी पैक विकल्प मिल सकते हैं। बड़ा बैटरी पैक 500 किमी से अधिक की रियल-वर्ल्ड रेंज देने की संभावना है।

 

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका