RADA
देश-विदेश

दृष्टिबाधित टीम के खिलाड़ियों से मिले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

नई दिल्ली । भारतीय महिला दृष्टिबाधित टीम ने नेपाल को हराकर पहला ब्लाइंड टी20 विश्व कप जीता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व कप जीतने वाली खिलाड़ियों से गुरुवार को मुलाकात की और उन्हें उनकी जीत की बधाई दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी खिलाड़ियों और विश्व कप की ट्रॉफी के साथ तस्वीर खिंचवाई। प्रधानमंत्री को खिलाड़ियों ने अपना हस्ताक्षरित बल्ला सौंपा। पीएम ने गेंद पर अपना हस्ताक्षर भी किया। प्रधानमंत्री ने एक-एक कर सभी खिलाड़ियों के साथ मुलाकात की और उनके साथ विश्व कप से जुड़े किस्सों को सुना। सभी खिलाड़ी पीएम के साथ बेहद सहज नजर आईं। मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने सभी खिलाड़ियों को अपने हाथ से मिठाई खिलाई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

भारतीय महिला दृष्टिबाधित क्रिकेट टीम ने रविवार को कोलंबो में खेले गए मुकाबले में नेपाल को 7 विकेट से हराया। टॉस जीतकर भारतीय टीम ने पहले फिल्डिंग करने का फैसला किया था। नेपाल ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 114 रन बनाए थे। भारतीय टीम ने 12.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया और ऐतिहासिक जीत हासिल की। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इसी महीने 2 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका को हराकर पहली बार वनडे विश्व कप का खिताब जीता था। उस जीत के ठीक 21 दिन बाद दृष्टिबाधित महिला क्रिकेट टीम का खिताब जीतना क्रिकेट की हर श्रेणी में भारत के बढ़ते दबदबे को दिखाता है।

भारतीय दृष्टिबाधित टीम ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराया था। नेपाल की टीम पाकिस्तान को हराकर फाइनल में पहुंची थी। भारतीय टीम ने इस टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारा। भारत ने लीग मैचों में श्रीलंका को 10 विकेट से, ऑस्ट्रेलिया को 209 रन से, नेपाल को 85 रन से, अमेरिका को 10 विकेट से, पाकिस्तान को 8 विकेट से हराया। इसके बाद सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से और फाइनल में नेपाल को 7 विकेट से हराकर खिताब जीता। टूर्नामेंट की शुरुआत भारत में 21 नवंबर को हुई थी। भारत, नेपाल, पाकिस्तान, श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका ने टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका