छत्तीसगढ़

रायपुर पहुंचे अमित शाह, 60वीं डीजी कांफ्रेंस का करेंगे शुभारंभ

रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार की मध्य रात्रि करीब 12 बजे छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे। हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, राज्य भाजपा अध्यक्ष किरन सिंहदेव और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। अमित शाह शुक्रवार को रायपुर में आयोजित होने वाली 60वीं अखिल भारतीय डीजी और आईजी कांफ्रेंस का उद्घाटन करेंगे।यह सम्मेलन देश के पुलिस महानिदेशकों (डीजी) और पुलिस महानिरीक्षकों (आईजी) के लिए एक महत्वपूर्ण मंच है, जहां राष्ट्रीय सुरक्षा, आंतरिक शांति और कानून व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श होता है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस वर्ष का सम्मेलन छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 28-29 नवंबर को आयोजित हो रहा है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के अनुसार, इस कॉन्फ्रेंस में आतंकवाद, नक्सलवाद, साइबर अपराध और सीमा सुरक्षा जैसे ज्वलंत विषयों पर चर्चा होगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वागत के बाद कहा, अमित शाह जी का रायपुर आगमन छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय है। उनकी उपस्थिति में होने वाली इस कॉन्फ्रेंस से राज्य की पुलिस व्यवस्था को नई दिशा मिलेगी।” उन्होंने बताया कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा मजबूत करने और डिजिटल अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष रणनीतियां तैयार की जाएंगी।

सूत्रों के अनुसार, गृह मंत्री नक्सल उन्मूलन के लिए राज्य सरकार की उपलब्धियों की समीक्षा करेंगे और पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहित करेंगे। इस कॉन्फ्रेंस में 200 से अधिक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भाग लेंगे। कार्यक्रम में केंद्रीय गृह सचिव और अन्य शीर्ष अधिकारी भी शामिल होंगे। छत्तीसगढ़ पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। शहर में भारी पुलिस बल तैनात है और ड्रोन के माध्यम से निगरानी की जा रही है।विशेषज्ञों का मानना है कि इस सम्मेलन से नक्सलवाद के खिलाफ देशव्यापी रणनीति को नई गति मिलेगी। अमित शाह के भाषण में आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए नई पहल की घोषणा होने की संभावना है। यह कॉन्फ्रेंस राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए एक मील का पत्थर साबित होगी।

Join Us

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका